फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   ex mla meet with pso

Bilaspur News: पीएसओ संजीव से मिले बंबर ठाकुर, जान बचाने के लिए जताया आभार

Tue, 25 Mar 2025 11:52 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 25 Mar 2025 11:52 PM IST
विज्ञापन
ex mla meet with pso
बोले, जिंदगी बचाकर किया उपकार, परिवार भी रहा साथ
विज्ञापन

गोलीकांड के बाद फिर से गरमायी बिलासपुर की राजनीति
बड़ी पार्टियों के दो बड़े नेताओं के बीच चला आरोप-प्रत्यारोप का दौर
गोलीकांड को एक नेता बता रहे गैंगवार, दूसरे ने लगाए हत्या की साजिश के आरोप

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। गोलीकांड में घायल बंबर ठाकुर आईजीएमसी से छुट्टी होने के बाद पीएसओ संजीव कुमार का हालचाल पूछने एम्स बिलासपुर पहुंचे। उन्होंने गोलीकांड में उनकी जान बचाने के लिए पीएसओ का आभार जताया। कहा कि उनकी जिंदगी बचाकर न केवल उन पर उपकार किया है बल्कि परिवार को भी नई जिंदगी दी है। इस दौरान उनके साथ उनका बेटा और धर्मपत्नी भी मौजूद रहे।
बताते चलें कि बंबर ठाकुर गोलीकांड के बाद एक बार फिर से बिलासपुर की राजनीति पूरी तरह से गरमा गई है। जिले में दो प्रमुख राजनीतिक पार्टियों के दो नेताओं के बीच आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला शुरू हो गया है। एक तरफ जहां भाजपा विधायक त्रिलोक जमवाल गोलीकांड को गैंगवार का नतीजा बता रहे हैं। वहीं बंबर ठाकुर विधायक त्रिलोक जमवाल पर आरोप लगा रहे हैं कि उन्होंने चिट्टा माफिया के साथ मिलकर हत्या कराने की साजिश रची है। हालांकि बंबर ठाकुर पर हमला होने के बाद त्रिलोक जमवाल की अध्यक्षता में भाजपा ने रैली निकाली थी और सरकार से मांग की थी गोलीकांड के आरोपियों को जल्द पकड़े और उनके खिलाफ कार्रवाई करे। वहीं इस दौरान जमवाल ने आरोप भी लगाया था कि गोलीकांड एक साल से दो गैंग में चल रही रंजिश का नतीजा है। आरोप लगाया था कि एक साल पहले रेलवे के कार्यालय में पूर्व विधायक के साथ जिन लोगों ने मारपीट की थी, उन्हीं में से एक पर पूर्व विधायक बंबर ठाकुर के बेटे ने कोर्ट के बाहर गोलियां चलाई थीं। अब उसी का बदला लेने के लिए दूसरी गैंग ने यह गोलीकांड कराया है।
विज्ञापन

वहीं, दूसरी ओर बंबर ठाकुर ने त्रिलोक जमवाल पर आरोप लगाया है कि उन्होंने उनकी हत्या कराने की साजिश रची है। बंबर ठाकुर कह रहे हैं कि पिछले विधानसभा चुनाव के दौरान से चिट्टा माफिया उनके और उनके बच्चों का जानलेवा दुश्मन बना हुआ है। यह वहीं माफिया है जिनके फोटो विस चुनाव के दौरान भाजपा नेता के साथ देखे गए। यह आरोप-प्रत्यारोप यहीं तक सीमित नहीं हैं, इसके छींटे राष्ट्रीय स्तर के नेता तक पहुंच रहे हैं। हालांकि अभी तक भाजपा की ओर से प्रदेश स्तर के नेताओं के अलावा किसी भी नेता ने इस मामले पर टिप्पणी नहीं की है। वहीं अब बंबर ठाकुर अस्पताल से छुट्टी लेकर घर पहुंच गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed