फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Every person has a role in advancing and empowering society.

Bilaspur News: समाज को आगे बढ़ाने, सशक्त बनाने में हर व्यक्ति की भूमिका

Sun, 18 Jan 2026 07:44 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Sun, 18 Jan 2026 07:44 PM IST
विज्ञापन
Every person has a role in advancing and empowering society.
अवारी में हिंदू सम्मेलन आयोजित, बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम किए प्रस्तुत
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
भगेड़ (बिलासपुर)। विकास खंड घुमारवीं के गांव अवारी में हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन की अध्यक्षता सेवानिवृत कमांडेंट हरि चंद ने की।
जबकि शांति स्वरूप ने मुख्य वक्ता के रूप में शिरकत की। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न सामाजिक संगठनों, महिला मंडलों एवं प्रबुद्ध नागरिकों ने समाज को सकारात्मक दिशा देने से जुड़े अपने विचार प्रस्तुत किए। इस दौरान बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर उपस्थित जनसमूह का मन मोह लिया और वातावरण को उत्साहपूर्ण बना दिया। सभी वक्ताओं ने इस बात पर जोर दिया कि समाज को आगे बढ़ाने और सशक्त बनाने में प्रत्येक व्यक्ति की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। साथ ही समाज में व्याप्त छुआछूत, नशाखोरी, लिंग भेदभाव जैसी कुरीतियों से समाज को मुक्त करने के लिए सामूहिक प्रयासों की आवश्यकता पर बल दिया गया। सम्मेलन का समापन सामाजिक एकता, संस्कार और राष्ट्र हित में कार्य करने के संकल्प के साथ किया गया। इस अवसर पर राम भारद्वाज, विनोद शर्मा, ग्राम पंचायत अवारी खलीन की प्रधान रेणु कुमारी, उप प्रधान सुरेश चंदेल, ग्राम पंचायत पनोह प्रधान शर्मीला देवी, सह जिला संयोजक कुटुंब प्रबोधन प्रकाश चंद, जिला संघ कार्यवाहक शिव नड्डा, कार्यकर्ता एवं मंच संचालक प्रताप कंवर, पेहडवीं, नाल्टी, अवारी, सनोर सहित अन्य गांवों के लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed