फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Even after retirement, spokesperson Navendra Sharma is serving in Kathlag school

Bilaspur News: सेवानिवृत्ति के बाद भी कठलग स्कूल में सेवाएं दे रहे प्रवक्ता नवेंद्र शर्मा

Wed, 14 May 2025 11:37 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Wed, 14 May 2025 11:37 PM IST
विज्ञापन
Even after retirement, spokesperson Navendra Sharma is serving in Kathlag school
प्रवक्ता नवेंद्र कुमार शर्मा
बच्चों की पढ़ाई को प्रभावित होने से बचाने के लिए सेवाएं रखीं जारी
विज्ञापन

स्कूल में पहले ही दो अध्यापकों के पद चल रहे खाली

संवाद न्यूज एजेंसी
भराड़ी(बिलासपुर)। सरकारी कर्मचारी सेवानिवृत्ति के बाद जहां आराम का जीवन व्यतीत करते हैं वहीं, उपमंडल घुमारवीं के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कठलग (बद्धाघाट) में सेवानिवृत्त अध्यापक ने मिसाल पेश की है। प्रवक्ता नवेंद्र कुमार शर्मा ने सेवानिवृत्ति के बाद बिना किसी वेतन के स्कूल में बच्चों को पढ़ाने का का कार्य जारी रखा है।
हिंदी के प्रवक्ता नवेंद्र कुमार शर्मा 30 अप्रैल को कठलग स्कूल से सेवानिवृत्त हुए, लेकिन उन्होंने निर्णय लिया किया जब तक स्कूल में नए हिंदी प्रवक्ता की नियुक्ति नहीं होती है तब तक वह बिना वेतन लिए सेवाएं देते रहेंगे। नवेंद्र शर्मा कठलग स्कूल में करीब छह साल तक नियुक्त रहे। उन्होंने अपने कार्यकाल में विभिन्न स्कूलों में 29 साल तक सेवाएं दी। कसारु पंचायत के कलोह गांव के निवासी प्रवक्ता नवेंद्र कुमार शर्मा के मुताबिक विद्यार्थियों की पढ़ाई किसी प्रकार से बाधित न हो और लगातार शिक्षा ग्रहण कर सकें, इसके लिए उन्होंने सेवानिवृति के बाद भी अपनी सेवाएं जारी रखी हैं। बता दें कि मौजूदा समय में इस स्कूल में एक कला अध्यापक के अलावा दो अन्य प्रवक्ता के पद खाली हो गए हैं। इतिहास के प्रवक्ता का पिछले दिनों देहांत हो गया। जबकि हिंदी के प्रवक्ता सेवानिवृत्त हो गए। तीन पद खाली हो जाने से विद्यार्थियों की पढ़ाई पढ़ाई बाधित हो रही है, जिसके चलते अभिभावक भी बच्चों की पढ़ाई को लेकर चिंतित हैं।
विज्ञापन

ऐसे में हिंदी प्रवक्ता नवेंद्र कुमार शर्मा ने विद्यार्थियों के हित के लिए अपनी सेवाएं जारी रखी हैं। वह रोजाना समय से स्कूल पहुंचते हैं। छुट्टी होने के बाद वह घर जाते हैं। रोजाना 11वीं और 12वीं की कक्षाएं लगाते हैं। इसके अलावा यदि कोई कक्षा खाली हो तो वहां भी वह अपनी सेवाएं देते हैं। नवेंद्र कुमार की इस मिसाल ने एक अलग पहचान बनाई है। अन्य कर्मचारी जहां सेवानिवृत्त होने के बाद आराम का जीवन यापन करते हैं। अलग-अलग संगठनों के साथ जुड़क पेंशन और अन्य भत्तों की मांग करते हैं वहीं, नवेंद्र कुमार शर्मा अन्य कर्मचारियों के लिए भी प्रेरणा बने हैं। जब तक इस स्कूल में नियमित प्रवक्ता नहीं आ जाते तब तक यह स्कूल में रहकर ही कार्य करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed