{"_id":"69f09cf16d0c45b4800d3792","slug":"eve-teasing-with-lady-in-aims-bilaspur-news-c-92-1-bls1001-158874-2026-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: एम्स में पति की देखभाल कर रही महिला के साथ छेड़छाड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: एम्स में पति की देखभाल कर रही महिला के साथ छेड़छाड़
विज्ञापन
पुलिस ने मामला दर्ज कर शुरू की कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। एम्स बिलासपुर में उपचाराधीन पति की देखभाल कर रही एक महिला के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। महिला थाना में दर्ज शिकायत के अनुसार पीड़िता ने बताया है कि पति कुछ सप्ताह पहले एक हादसे में घायल हो गए थे और उनका इलाज एम्स बिलासपुर में चल रहा है। वह लगातार अस्पताल में रहकर पति की सेवा कर रही थी। महिला ने बताया कि 25 और 28 अप्रैल की रात को एक व्यक्ति ने छेड़छाड़ की। आरोपी कुल्लू का निवासी है। आरोपी ने अस्पताल परिसर में ही उसके साथ आपत्तिजनक हरकतें कीं, जिससे वह मानसिक रूप से आहत हुई। शिकायत मिलने के बाद महिला थाना पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है और नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। डीएसपी मुख्यालय मदन धीमान ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी से पूछताछ की गई है। मामले की जांच जारी है।