{"_id":"68e3be40a6b2d24e1e03805c","slug":"evaluation-of-various-activities-conducted-by-diet-bilaspur-news-c-92-1-bls1002-145920-2025-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: डाइट से संचालित होने वाली विभिन्न गतिविधियों का किया मूल्यांकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: डाइट से संचालित होने वाली विभिन्न गतिविधियों का किया मूल्यांकन
Mon, 06 Oct 2025 11:30 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Updated Mon, 06 Oct 2025 11:30 PM IST
विज्ञापन
डाइट में आयोजित जिला स्तरीय रिव्यू बैठक में उपस्थित अध्यापक व अन्य। स्रोत: जागरूक पाठक।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला शिक्षण एवं प्रशिक्षण संस्थान बिलासपुर में समीक्षा बैठक का आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। जिला शिक्षण एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट) बिलासपुर में जिला स्तरीय समीक्षा बैठक हुई, जिसकी अध्यक्षता उपनिदेशक शिक्षा गुणवत्ता निशा गुप्ता ने की।
मासिक समीक्षा बैठक में डाइट से संचालित होने वाली विभिन्न गतिविधियों जैसे स्वच्छ भारत विद्यालय रेटिंग, एक पेड़ मां के नाम, यू डाइस और विभिन्न खंड स्तरीय कार्यक्रमों का मूल्यांकन किया गया। साथ ही जिला में गुणवत्ता शिक्षा को संचालित करने में आने वाली समस्याओं एवं समाधानों के बारे में चर्चा की गई और आगामी योजना भी बनाई गई। उपनिदेशक ने बैठक में सभी की अपने दायित्व को भी निभाना के लिए सराहना भी की और इसी तरह पूर्ण ऊर्जा के साथ गुणवत्ता युक्त शिक्षा में अपना योगदान देने के निर्देश भी दिए। कार्यक्रम कोऑर्डिनेटर चंद्रपाल ने संचालन किया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य डाइट राकेश मनकोटिया, विभिन्न खंडों से ब्लॉक प्रोजेक्ट ऑफिसर, ब्लॉक एलिमेंट्री एजुकेशन ऑफिसर, विभिन्न बीआरसी कार्यालय से अकाउंटेंट एवं डाटा एंट्री ऑपरेटर आदि उपस्थित रहे।