फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Emphasis on sustainable farming and government schemes.

Bilaspur News: टिकाऊ खेती और सरकारी योजनाओं पर जोर

Fri, 12 Jun 2026 11:22 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Fri, 12 Jun 2026 11:22 PM IST
विज्ञापन
Emphasis on sustainable farming and government schemes.
खेत बचाओ अभियान के तहत बरठीं में जागरूकता शिविर आयोजित
विज्ञापन

-केसीसी, फसल बीमा और कृषि ऋण योजनाओं की दी जानकारी
-किसानों को टिकाऊ खेती अपनाने के लिए किया प्रेरित
संवाद न्यूज एजेंसी
बरठीं (बिलासपुर)। कृषि विज्ञान केंद्र बरठीं में खेत बचाओ अभियान के तहत जागरूकता एवं केसीसी सैचुरेशन शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कृषि विभाग, नाबार्ड और बैंकिंग क्षेत्र के अधिकारियों ने किसानों को कृषि भूमि संरक्षण, आधुनिक खेती और सरकारी योजनाओं के लाभों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

कार्यक्रम में कृषि विभाग के वैज्ञानिक गौरव, नाबार्ड के जिला विकास प्रबंधक (डीडीएम) साहिल कीर्ति और अग्रणी जिला प्रबंधक चंद्रशेखर यादव विशेष रूप से उपस्थित रहे। अधिकारियों ने किसानों को कृषि क्षेत्र में उपलब्ध विभिन्न सरकारी योजनाओं और संस्थागत ऋण सुविधाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। चंद्रशेखर यादव ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि कृषि भूमि और प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण समय की आवश्यकता है। उन्होंने किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी), फसल बीमा योजना, कृषि ऋण सहित विभिन्न बैंकिंग सेवाओं की जानकारी दी। साथ ही किसानों को कृशिका एप के उपयोग और इसके लाभों से भी अवगत कराया। उन्होंने बताया कि किसान इस एप के माध्यम से घर बैठे नए किसान क्रेडिट कार्ड ऋण के लिए आसानी से आवेदन कर सकते हैं, जिससे बैंकिंग प्रक्रियाएं सरल और पारदर्शी बन रही हैं। शिविर के दौरान किसानों ने कृषि संबंधी विभिन्न विषयों पर विशेषज्ञों से चर्चा कर अपनी जिज्ञासाओं का समाधान भी प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed