फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Emphasis on increasing Himachal's participation in Lokmanthan-2026

Bilaspur News: लोकमंथन-2026 में हिमाचल की भागीदारी बढ़ाने पर जोर

Tue, 27 Oct 2026 12:16 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 27 Oct 2026 12:16 AM IST
विज्ञापन
Emphasis on increasing Himachal's participation in Lokmanthan-2026
घुमारवीं में आयोजित प्रज्ञा प्रवाह हिमाचल प्रांत की समीक्षा बैठक में मौजूद सदस्य। स्रोत: जागरूक
चार से छह दिसंबर तक होगा आयोजन, हम भारत के लोग रहेगा इस बार का विषय
विज्ञापन

घुमारवीं में प्रज्ञा प्रवाह की पहली समीक्षा बैठक में हुआ प्रांतीय कार्यकारिणी का गठन

संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं (बिलासपुर)। भारतीय ज्ञान परंपरा और सांस्कृतिक चेतना को राष्ट्रीय विमर्श से जोड़ने के उद्देश्य से आयोजित होने वाले लोकमंथन-2026 में हिमाचल के बुद्धिजीवियों, लेखकों, शोधार्थियों, शिक्षकों और लोक कलाकारों की सहभागिता का आह्वान किया गया है। आयोजन चार से छह दिसंबर तक होगा। इस वर्ष इसका विषय हम भारत के लोग रखा गया है।
अखिल भारतीय प्रज्ञा प्रवाह के राष्ट्रीय प्रचार प्रमुख प्रशांत पॉल ने 25 अक्तूबर को घुमारवीं में आयोजित प्रज्ञा प्रवाह हिमाचल प्रांत की योजना समीक्षा बैठक में यह आह्वान किया। उन्होंने कहा कि भारत की सांस्कृतिक पहचान सार्थक संवाद से विकसित हुई है। संवाद केवल अधिकार नहीं, बल्कि कर्तव्य भी है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि लोकमंथन का उद्देश्य गांवों, वनांचलों और जनजातीय क्षेत्रों के लोगों को भी राष्ट्रीय विमर्श से जोड़ना है। भारतीय संवाद परंपरा में बहस जीतने के बजाय सत्य की खोज और ज्ञान प्राप्त करना महत्वपूर्ण है। बैठक में हेमांशु को प्रांत संयोजक, डॉ. राजेश शर्मा को सह-संयोजक, डॉ. अशोक तिवारी को कोषाध्यक्ष और अशोक टंडन को प्रांत कार्यालय प्रमुख बनाया गया। डॉ. जसपाल खत्री, डॉ. नीलम ठाकुर और भूदेव को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा शोध, प्रचार, महिला और युवा आयामों के लिए जिम्मेदारियां तय की गईं। शिमला, सोलन, मंडी, बिलासपुर और कांगड़ा विभागों के दायित्वों की भी घोषणा की गई। बैठक में आयोजन की तैयारियों और हिमाचल से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed