फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Electricity reforms approved, 3-phase line to be built in village Rehra

Bilaspur News: बिजली सुधार को मंजूरी, गांव रेहड़ा में 3-फेज लाइन बनेगी

Fri, 24 Apr 2026 11:35 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Fri, 24 Apr 2026 11:35 PM IST
विज्ञापन
Electricity reforms approved, 3-phase line to be built in village Rehra
पंचायत की ओर से लंबे समय से की जा रही थी मांग
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। उपमंडल घुमारवीं के तहत रेहड़ा में लो-वोल्टेज की समस्या से जूझ रहे लोगों के लिए राहत भरी खबर है। बिजली बोर्ड ने यहां बिजली व्यवस्था सुधारने के लिए 1-फेज लाइन को 3-फेज में बदलने और सिस्टम अपग्रेड करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।

बोर्ड के अनुसार गांव में वोल्टेज सुधार के लिए 250 केवीए क्षमता के मौजूदा सिस्टम को 11/0.4 केवी नेटवर्क में अपग्रेड किया जाएगा। इस कार्य की अनुमानित लागत (एस्टिमेट) स्वीकृत हो चुकी है और इसे सामग्री उपलब्ध होने के बाद प्राथमिकता के आधार पर शुरू किया जाएगा। पंचायत की ओर से करीब पांच साल पहले यह मांग उठाई गई थी। लंबे समय से लो-वोल्टेज के कारण ग्रामीणों को घरेलू उपकरण चलाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। बोर्ड के अधिकारियों ने बताया कि आवश्यक सामग्री उपलब्ध होते ही कार्य आरंभ कर दिया जाएगा, जिससे क्षेत्र के उपभोक्ताओं को बेहतर और स्थिर बिजली आपूर्ति मिल सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed