फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Electricity board runs out of meters, 400 applications pending

Bilaspur News: बिजली बोर्ड के पास मीटर खत्म, 400 आवेदन लंबित

Fri, 05 Jan 2024 11:28 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jan 2024 11:28 PM IST
विज्ञापन
Electricity board runs out of meters, 400 applications pending
- आवेदनकर्ता को बाजार से खरीदना पड़ा रहा मीटर
विज्ञापन

- मीटर बाजार से खरीदने पर खर्च करने पड़ रहे 3 हजार रुपये

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। बिजली बोर्ड के पास मीटर की कमी का खामियाजा उपभोक्ताओं को उठाना पड़ रहा है। हालात यह हैं कि लोगों को घरों में बिजली का कनेक्शन लेने के लिए बाजार से मीटर खरीदना पड़ रहा है।

घुमारवीं विद्युत बोर्ड के पास कनेक्शन के करीब 400 आवेदन लंबित पड़े हैं। मीटर न होने के कारण नए कनेक्शन नहीं मिल पा रहे हैं। उपभोक्ताओं को मीटर आने तक इंतजार करने को कहा जा रहा है। इससे उन्हें परेशानियों से गुजरना पड़ रहा है। यह समस्या करीब एक साल से भी अधिक समय से चली आ रही है। उपभोक्ताओं को बाजार में बिजली का मीटर करीब 3 हजार का मिल रहा है, जबकि यदि बोर्ड स्वयं मीटर उपलब्ध करवाता है तो उपभोक्ता को प्रतिमाह बिजली बिल के साथ इसका किराया देना पड़ता है। इस व्यवस्था से उपभोक्ता को दोहरा आर्थिक बोझ नहीं पड़ता है। क्योंकि बाजार से खरीदे गए बिजली मीटर के खराब होने पर उपभोक्ता को दोबारा मीटर खरीदना पड़ता है, जबकि यदि मीटर बोर्ड द्वारा लगाया गया हो तो खराब होने पर बोर्ड ही उसे बदलता है। उपभोक्ताओं के अनुसार वह पिछले कई महीनों से कार्यालय के चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन बोर्ड मीटर उपलब्ध नहीं करवा पा रहा है। बोर्ड उपभोक्ताओं को बाजार से लैब टेस्टिंग मीटर खरीदने को कहता है। दूसरी ओर दुकानदार उन्हें लैब टेस्टिंग के नाम पर महंगे दामों पर मीटर बेच रहे हैं। उधर, अधिशासी अभियंता घुमारवीं कर्ण चंदेल ने बताया कि सब डिवीजन के पास इस समय बिजली के मीटर उपलब्ध न होने के कारण करीब 400 आवेदन लंबित पड़े हैं। इस वजह से लोगों को नए कनेक्शन नहीं दिए जा रहे हैं, जो लोग बाजार से खुद मीटर खरीद रहे हैं उन्हें बोर्ड कनेक्शन दे रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed