फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Election process of management committee started in cooperative assembly Jhanduta

Bilaspur News: सहकारी सभा झंडूता में प्रबंधक कमेटी की चुनाव प्रक्रिया शुरू

Sun, 15 Sep 2024 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 15 Sep 2024 11:55 PM IST
विज्ञापन
Election process of management committee started in cooperative assembly Jhanduta
नई उपविधियों के अनुसार एक शेयर का मूल्य 500 रुपये
विज्ञापन

30 तक ऋण चुकाकर मत का भागीदार बन सकते हैं कर्जदार सदस्य


संवाद न्यूज एजेंसी
भगेड़ (बिलासपुर)। झंडूता कृषि सेवा सहकारी सभा सीमित झंडूता में प्रबंधक कमेटी सदस्यों की चुनाव प्रक्रिया शुरू हो गई है। चुनाव पंजीयन अधिकारी सभा विक्रेता देवेंद्र सिंह ने बताया कि सभा की नई उपविधियों के अनुसार एक शेयर का मूल्य 500 रुपये कर दिया गया है।

उन्होंने कहा कि पूर्ण भाग धन होने पर ही सदस्य चुनाव में भाग ले सकते हैं। सभा सदस्य अपना भागधन व ऋण दोष 30 सितंबर तक दूर कर सकते हैं। चुनाव के लिए तैयार मतदाता सूचियों पर आपत्तियां दायर करने की तिथि 1 अक्तूबर है। 5 से 7 अक्तूबर आपत्तियों की सुनवाई के लिए निर्धारित है। अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन 10 अक्तूबर को सभा कार्यालय झंडूता में किया जाएगा। चुनाव के लिए नामांकन पत्र भरने की तिथि 14 व 15 अक्तूबर है। नामांकन पत्रों की जांच 16 अक्तूबर को की जाएगी। नामांकन पत्र वापस लेने, चुनाव चिह्न के आवंटन की तिथि 28 अक्तूबर है। मतदान 11 नवंबर को होगा। इसी दिन मतगणना उपरांत चुनाव परिणाम घोषित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed