फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Election process for the managing committee begins at the Matla Agricultural Service Cooperative Society, Pasol.

Bilaspur News: दी मातला कृषि सेवा सहकारी सभा पसोल में प्रबंधक कमेटी चुनाव प्रक्रिया शुरू

Fri, 31 Jul 2026 12:17 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jul 2026 12:17 AM IST
विज्ञापन
Election process for the managing committee begins at the Matla Agricultural Service Cooperative Society, Pasol.
26 सितंबर को होगा मतदान, 15 सितंबर तक नामांकन वापसी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
भगेड़ (बिलासपुर)। दी मातला कृषि सेवा सहकारी सभा सीमित, पसोल की प्रबंधक कमेटी के चुनाव की प्रक्रिया शुरू हो गई है। चुनाव पंजीयन अधिकारी एवं सभा के कार्यकारी सचिव शमशेर सिंह ने बताया कि नई उपविधियों के अनुसार सभा के एक शेयर का मूल्य 500 रुपये निर्धारित किया गया है। केवल पूर्ण भाग धन वाले सदस्य ही चुनाव प्रक्रिया में भाग लेने के पात्र होंगे।

उन्होंने बताया कि सभा के सदस्य अपना भाग धन एवं ऋण संबंधी बकाया 26 अगस्त 2026 तक जमा कर अपनी पात्रता सुनिश्चित कर सकते हैं। चुनाव के लिए तैयार मतदाता सूची पर आपत्तियां दर्ज कराने की अंतिम तिथि 13 अगस्त निर्धारित की गई है, जबकि 17 से 19 अगस्त तक इन आपत्तियों की सुनवाई की जाएगी। अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन 26 अगस्त को सभा कार्यालय पसोल में किया जाएगा। चुनाव कार्यक्रम के अनुसार नामांकन पत्र 1 और 2 सितंबर को दाखिल किए जाएंगे। नामांकन पत्रों की जांच 5 सितंबर को होगी। नामांकन पर आपत्तियां दर्ज कराने की अंतिम तिथि 7 सितंबर है, जबकि 9 से 11 सितंबर तक आपत्तियों की सुनवाई की जाएगी।
विज्ञापन

इसके बाद 15 सितंबर को नामांकन पत्र वापस लेने की अंतिम तिथि के साथ चुनाव चिह्नों का आवंटन किया जाएगा। प्रबंधक कमेटी के लिए मतदान 26 सितंबर को होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed