फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   election of transport sabha

Bilaspur News: जेपी उद्योग विस्थापित परिवहन सहकारी सभा के चुनाव में 32 प्रत्याशी

Fri, 05 Sep 2025 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 05 Sep 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
election of transport sabha
नामांकन पत्रों की जांच के बाद वैध उम्मीदवारों की सूची जारी
विज्ञापन

11 सितंबर तक उम्मीदवार वापस ले सकते हैं नाम, 23 को होगा चुनाव
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। जेपी उद्योग विस्थापित एवं प्रभावित परिवहन सहकारी सभा खारसी के चुनाव के लिए 32 प्रत्याशी मैदान में हैं। नामांकन पत्रों की जांच प्रक्रिया शुक्रवार को पूरी कर ली गई। जांच के बाद वैध उम्मीदवारों की सूची जारी की गई। सभा के वार्ड-1 से मिलाप कुमार गांव डोभा और देवेंद्र कुमार गांव मोती सोलधा मैदान में हैं। वार्ड-2 से राजीव महाजन गांव क्यारन और महेंद्र सिंह गांव भोली प्रत्याशी हैं। वार्ड-3 से धर्मपाल गांव घेराटा और सुनील कुमार गांव धार टटोह चुनाव लड़ेंगे। वार्ड-4 से राजेश कुमार गांव साई ब्राह्मणा और परमानंद गांव द्रोबड़ से उम्मीदवार हैं। वार्ड-5 से हंसराज गांव साई नोडवां और नंदलाल गांव क्यारन मैदान में हैं। वार्ड-6 से भागीरथ गांव खारसी कनैता और बाबूराम गांव सोहरा वियूंश चुनाव लड़ेंगे। वार्ड-7 से कुलदीप गांव धार टटोह और चमन लाल गांव खारसी ब्राह्मणा प्रत्याशी हैं। वार्ड-8 से परसराम गांव पहलवाना, सुरेश कुमार गांव दौहड़ और हेमराज गांव सोलधा चुनावी मैदान में हैं। वार्ड-9 से राजेश कुमार गांव टंगार डोभा और जीतराम गांव सीली प्रत्याशी हैंं। वार्ड संख्या-10 से राकेश कुमार दिगथली, जयदेव गांव क्यारन और धर्मपाल गांव चांबी चुनाव लड़ेंगे। वार्ड-11 से राजेश कुमार गांव चंदपुर और दौलत सिंह ठाकुर गांव रानीकोटला प्रत्याशी हैं। वार्ड-12 से अनिल कुमार गांव चांबी भड़ेतर और हीरा पाल गांव मोती चुनाव लड़ेंगे। वार्ड-13 से मदन लाल गांव भडे़तर और रमेश कुमार गांव छकोह प्रत्याशी हैं। वार्ड-14 से पवन कुमार गांव बाग फुगलवाटा सुभाष चंद गांव बलग का घाट चुनाव लड़ेंगे। वार्ड-15 से राज कुमार गांव नली चंगर और अरुण कुमार गांव बलग का घाट चुनाव मैदान में हैं। चुनाव अधिकारी ने बताया कि नामांकन पत्रों की जांच पूरी पारदर्शिता से की गई है। शनिवार को नामांकन पत्रों पर आपत्तियां ली जाएंगी, जिन पर 8 से 10 सितंबर तक सुनवाई होगी। 11 सितंबर को दोपहर 12 बजे तक नाम वापस लिए जा सकेंगे, जिसके बाद दोपहर 1 बजे चुनाव चिह्न आवंटित किए जाएंगे। मतदान 23 सितंबर को सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक संबंधित मतदान केंद्रों में होगा, इसके बाद मतगणना सभा मुख्यालय खारसी में 3 बजे से की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed