फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Election of President and Vice-President in Arki Nagar Panchayat postponed due to lack of quorum.

Bilaspur News: कोरम पूरा न होने से टला नपं अर्की में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष का चुनाव

Mon, 13 Jul 2026 07:28 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Mon, 13 Jul 2026 07:28 PM IST
विज्ञापन
Election of President and Vice-President in Arki Nagar Panchayat postponed due to lack of quorum.
नगर पंचायत अर्की के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष के चुनावा के दौरान मौजूद  विधायक संजय अवस्थी व अन्य। सं
विधायक संजय अवस्थी समेत तीन पार्षद करते रहे इंतजार
विज्ञापन

आज दोबारा से होगी बैठक, अध्यक्ष व उपाध्यक्ष बनना तय
संवाद न्यूज एजेंसी
अर्की(सोलन)। नगर पंचायत अर्की में सोमवार को अध्यक्ष उपाध्यक्ष का चुनाव टल गया, हालांकि चुनाव को लेकर मंगलवार 14 जुलाई को फिर से बैठक होगी और इस दौरान अध्यक्ष व उपाध्यक्ष बनना लगभग तय है। नगर पंचायत अर्की में 7 वार्ड हैं और चुनाव में भाजपा समर्थित 4 पार्षदों ने जीत हासिल की थी जबकि तीन कांग्रेस समर्थित ने चुनावों में जीत हासिल की। कार्यकारी एसडीएम एवं तहसीलदार विपिन वर्मा ने बताया कि नगर पंचायत के सभी वार्ड पार्षदों को चुनाव प्रक्रिया में भाग लेने के लिए सूचित किया गया था और 11:00 बजे की समय अवधि निर्धारित की गई थी इस दौरान विधायक संजय अवस्थी, पार्षद सीमा शर्मा, अनुज गुप्ता और पंकज शर्मा ही बैठक में पहुंचे। अब 14 जुलाई मंगलवार के दिन सभी परिषदों को 11 बजे बैठक में भाग लेने के लिए लिखित सूचना दी गई है।

उधर, विधायक संजय अवस्थी ने कहा लोकतांत्रिक व्यवस्था में सभी को अपनी बात कहने का अधिकार है। उन्होंने कहा कि 11:00 बजे बैठक के लिए बुलाया था और वह समय अनुसार बैठक में पहुंच गए थे, लेकिन अन्य चार पार्षद नहीं पहुंचे उन्होंने कहा कि आगामी चुनाव प्रक्रिया में सभी पार्षद भाग लें ताकि नगर पंचायत के विकास कार्यों को और गति मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed