फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Election of Cooperative Assembly Committee Ward Member

Bilaspur News: राजेंद्र, सुमन और सुंका राम ने जीता सहकारी सभा समिति वार्ड सदस्य का चुनाव

Wed, 20 Mar 2024 07:04 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 20 Mar 2024 07:04 PM IST
विज्ञापन
Election of Cooperative Assembly Committee Ward Member
-दी सेऊ कृषि सेवा सहकारी सभा समिति देलग के तीन वार्डों के चुनाव संपन्न
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
भराड़ी (बिलासपुर)। घुमारवीं उपमंडल के तहत दी सेऊ कृषि सेवा सहकारी सभा समिति देलग के तीन वार्ड के चुनाव बुधवार को आयोजित किए गए। इसमें वार्ड-तीन पट्टा से राजेंद्र कुमार, वार्ड-पांच बाड़ी से सुमन कुमार और वार्ड-सात कसारु से सुंका राम राव विजयी हुए। चुनाव निरीक्षक सहकारी सभाएं बिलासपुर शैलजा शर्मा की देख-रेख में हुए। सभा सचिव अबनीश चंदेल ने बताया कि सेऊ कृषि सेवा सहकारी सभा के सात वार्ड हैं। इन सातों वार्ड से सभा निदेशक मंडल के सदस्यों के लिए चुनाव तय थे। निदेशक मंडल सदस्यों के लिए चार सदस्य निर्विरोध चुने जा चुके हैं। वार्ड-एक सेऊ से रामचंद, वार्ड-दो भदरोग से रंजीत सिंह, वार्ड-चार बडु से रामेश्वर शर्मा और वार्ड-छह कठलग से जगदीश राम निर्विरोध चुने जा चुके थे। बाकी बचे वार्ड में चुनाव आयोजित किए गए। वार्ड-तीन पट्टा से तीन उम्मीदवार थे। पट्टा वार्ड में कुल मत 217 थे, जिनमें से 145 सदस्यों ने अपने मत का प्रयोग किया। यहां एक मत रद्द हुआ। पट्टा वार्ड में राजेंद्र कुमार को 98 वोट पड़े। दूसरे उम्मीदवार नरसिंह दास को 44 और सुरजीत कुमार को दो वोट हासिल हुए और राजेंद्र कुमार विजयी हुए। वार्ड-पांच बाड़ी में दो उम्मीदवार थे। इस वार्ड में कुल 236 मत थे। यहां 157 सदस्यों ने अपने मत का प्रयोग किया। इस वार्ड से सुमन कुमार को 106 वोट हासिल हुए, जबकि सुरेश धर्माणी को 51 वोट प्राप्त हुए। बाड़ी वार्ड से सुमन कुमार विजेता रहे। वार्ड-सात कसारु से दो उम्मीदवार थे। यहां कसारु वार्ड में कुल मत 214 थे, जिनमें से 144 सदस्यों ने अपने वोट डाले। कसारु वार्ड से सुंका राम को 101 वोट मिले, जबकि कृष्ण सिंह 43 वोट हासिल हुई। यहां से सुंका राम ने जीत हासिल की है। उन्होंने बताया कि सात वार्ड से निदेशक मंडल सदस्य चुने जा चुके हैं। अब प्रधान, उपप्रधान और कोषाध्यक्ष के चयन की प्रक्रिया की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed