फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   election news bilaspur

Bilaspur News: जिला परिषद और पंचायत समिति की मतगणना के लिए हुई रिहर्सल

Thu, 28 May 2026 11:49 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 28 May 2026 11:49 PM IST
विज्ञापन
election news bilaspur
किसान भवन में 130 अधिकारियों-कर्मचारियों को दिया प्रशिक्षण
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव-2026 के तहत जिला परिषद एवं पंचायत समिति के मतपत्रों की मतगणना को लेकर विकासखंड सदर बिलासपुर में प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। वीरवार को किसान भवन बिलासपुर में मतगणना प्रक्रिया की रिहर्सल आयोजित की गई। रिहर्सल की अध्यक्षता एसडीएम डॉ. राजदीप सिंह ने की। रिहर्सल में लगभग 130 अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भाग लिया। मतगणना प्रक्रिया को सुचारु, पारदर्शी और त्रुटिरहित ढंग से संपन्न करवाने के लिए कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया गया। अधिकारियों को मतपत्रों की गिनती, रिकॉर्ड संधारण, मतों के मिलान, निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के पालन को लेकर विस्तार से जानकारी दी गई। विकास खंड अधिकारी सदर विजय कुमार, जिला अंकेक्षण अधिकारी एवं नोडल अधिकारी (प्रशिक्षण) विश्वनाथ शर्मा ने मतगणना प्रक्रिया के विभिन्न चरणों की जानकारी देते हुए कर्मचारियों को आवश्यक सावधानियों से भी अवगत करवाया। उन्होंने कहा कि मतगणना के दौरान प्रत्येक प्रक्रिया को निर्धारित नियमों के तहत पूरा किया जाए, ताकि किसी प्रकार की त्रुटि या विवाद की स्थिति उत्पन्न न हो। रिहर्सल के दौरान मतपत्रों की छंटनी, वैध एवं अवैध मतों की पहचान, अभिलेख तैयार करने और परिणामों के संधारण संबंधी प्रक्रियाओं का अभ्यास भी करवाया गया। अधिकारियों को बताया गया कि मतगणना के दौरान पारदर्शिता बनाए रखना और निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का अक्षरश: पालन करना अत्यंत आवश्यक है। एसडीएम डॉ. राजदीप सिंह ने उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों से निष्पक्षता, पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन सुनिश्चित करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि मतगणना प्रक्रिया लोकतांत्रिक व्यवस्था का महत्वपूर्ण हिस्सा है और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने सभी कर्मचारियों से आपसी समन्वय बनाए रखते हुए शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से मतगणना कार्य संपन्न करवाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed