फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   election

जिले की 60 पंचायतों में 78.40 फीसदी मतदान

Sun, 17 Jan 2021 11:08 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 17 Jan 2021 11:08 PM IST
विज्ञापन
election
झंडूता की सलवाड़ पंचायत में 102 वर्षीय मनसा राम वोट डालने के बाद। - फोटो : BILASPUR
बिलासपुर। जिले के चार विकास खंडों की 60 ग्राम पंचायतों में कुल 78.40 प्रतिशत मतदान हुआ। उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) रोहित जम्वाल ने बताया कि जिले में पंचायतीराज संस्थाओं के प्रथम चरण में 424 पोलिंग बूथों के 202 मतदान केंद्रों में मतदान हुआ।
विज्ञापन

राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा कोविड-19 प्रोटोकॉल के अंतर्गत सफलतापूर्वक चुनाव हुए। सदर बिलासपुर विकास खंड में 79.1 प्रतिशत, विकास खंड घुमारवीं में 77 प्रतिशत, विकास खंड झंडूता में 77.4 प्रतिशत और विकास खंड श्री नयनादेवी जी स्थित स्वारघाट में 82.7 प्रतिशत मतदान हुआ। उन्होंने बताया कि प्रथम चरण के चुनाव में कुल 19 कोविड-19 और आईसोलेशन में रह रहे मतदाताओं ने भी अपने मत का प्रयोग किया। इनमें विकास खंड सदर बिलासपुर में 11, विकास खंड झंडूता में 3 और विकास खंड श्री नयनादेवी जी स्थित स्वारघाट में 5 मतदाता शामिल रहे।
विज्ञापन

बताया कि जिले में प्रथम चरण में 60 ग्राम पंचायतों में 202 मतदान केंद्रों में 54 मतदान केंद्र संवेदनशील और 14 मतदान केंद्र अति संवेदनशील थे। बताया कि कोरोना संकट काल के दौरान मतदान केंद्रों पर विशेष एहतियात बरती गई। सामाजिक दूरी का पालन हेतू मतदाताओं को खड़े होने के लिए सर्कल बनाए गए थे। मतदाताओं की थर्मल स्क्रीनिंग और सैनिटाइजेशन का भी विशेष प्रबंध किया गया था।

107 वर्षीय भागो देवी अपने पोतों के के साथ कुर्सी पर बैठकर मतदान करने जाते हुए।

107 वर्षीय भागो देवी अपने पोतों के के साथ कुर्सी पर बैठकर मतदान करने जाते हुए।- फोटो : BILASPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed