फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   election

60 पंचायतों में चुनाव आज, 1.12 लाख करेंगे मतदान

Sat, 16 Jan 2021 11:29 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 16 Jan 2021 11:29 PM IST
विज्ञापन
election
बिलासपुर। जिले में पंचायतीराज संस्थाओं के लिए रविवार 1,12,556 लोग अपने मतदान का प्रयोग करेंगे। 56524 पुरुष और 56032 महिलाएं अपने मत का प्रयोग करेंगे। जिला के चार विकास खंडों की 60 ग्राम पंचायतों में आज मतदान होगा। इसके लिए पूरी तैयारियां कर ली गई हैं। मतदान केंद्रों में मतदान के बाद मतगणना की जाएगी।
विज्ञापन

प्रथम चरण के चुनावों में झंडूता विकास खंड की 14 पंचायतों के लिए 25232 वोटर अपने वोट का प्रयोग करेंगे। इनमें 12749 पुरुष व 12483 महिलाएं शामिल हैं। सदर विकास खंड में 32790 मतदाता अपने मत का प्रयोग करेंगे, इनमें 16523 पुरुष व 16267 महिलाएं शामिल हैं। विकास खंड घुमारवीं में कुल मतदाता 41021 हैं। इनमें 20313 पुरुष व 20708 महिलाएं शामिल हैं। वहीं विकास खंड श्री नयनादेवी स्थित स्वारघाट में 13513 मतदाता अपने मत का प्रयोग करेंगे। इनमें 6939 पुरुष व 6574 महिलाएं शामिल हैं।
विज्ञापन

बीडीओ सदर भाग सिंह ठाकुर ने कहा कि सभी बूथों पर चुनावों की प्रक्रिया को सुचारु रूप से करवाने के लिए पूरी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed