फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   election

जिले की 60 पंचायतों में कल होगा मतदान

Fri, 15 Jan 2021 11:17 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 15 Jan 2021 11:17 PM IST
विज्ञापन
election
बीड़ीओ ब्लाक बिलासपुर में पंचायत चुनावों के लिए रवाना होने से पहले बैठे कर्मचारी। - फोटो : BILASPUR
बिलासपुर/झंडूता/घुमारवीं/स्वारघाट। पंचायतीराज संस्थाओं के पहले चरण के चुनाव के लिए विकास खंड सदर से 125 पोलिंग पार्टियों को 152 मतदान केंद्रों पर रवाना कर दिया गया। बीडीओ सदर भाग सिंह ठाकुर ने बताया कि सदर में 49 पंचायतों में 125 प्रिजाइडिंग और 375 पोलिंग अधिकारी नियुक्त किए गए हैं। कहा कि सामान्य में दो और संवेदनशील में दो और अति संवेदशील पंचायतों में एएसआई सहित तीन पुलिस कर्मी तैनात किए जाएंगे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि 17 जनवरी को पहले चरण में सदर की 17 पंचायतों में, दूसरे चरण में 19 जनवरी को 17 और 21 जनवरी को 15 पंचायतों में चुनाव करवाए जाएंगे। वहीं शुक्रवार को झंडूता में 98 पोलिंग पार्टियों को 98 मतदान केंद्रों के लिए रवाना किया गया। यह जानकारी रिटर्निंग अधिकारी एवं एसडीएम झंडूता विकास शर्मा ने दी। उन्होंने बताया कि पोलिंग पार्टियां विकासखंड झंडूता की 42 पंचायतों में मतदान करवाएंगी। उन्होंने बताया कि 17 जनवरी को प्रथम चरण में 14 पंचायतों में, 19 जनवरी को द्वितीय चरण में 14 पंचायतों और 21 जनवरी को तृतीय चरण में 14 पंचायतों में पोलिंग पार्टियों द्वारा मतदान करवाया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि एक पोलिंग पार्टी में एक पीठासीन अधिकार, 3 मतदान अधिकारी और सुरक्षा बलों को शामिल किया गया है। उन्होंने बताया कि 98 पोलिंग पार्टियों में 98 पीठासीन अधिकारी और 294 मतदान अधिकारी के साथ सुरक्षा बलों को पथ परिवहन निगम की बसों में रवाना किया गया। उन्होंने बताया कि मतदान करवाने वाले अधिकारियों को मतदान के सामान के साथ कोविड-19 की रोकथाम के लिए सैनिटाइजर, मास्क, फेस शील्ड, ग्लब्स आदि दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाक्स
विकास खंड घुमारवीं से 148 पोलिंग पार्टियों को मतदान केंद्रों के लिए रवाना किया गया। 17 जनवरी को पहले चरण में घुमारवीं की 20 पंचायतों में और 20 व 21 जनवरी को 19 पंचायतों में चुनाव करवाए जाएंगे। घुमारवीं ब्लॉक में पंचायत चुनावों में 592 कर्मचारी नियुक्त किए गए हैं। साथ में 250 पुलिस जवानों को भी तैनात किया गया है। वहीं चुनाव के दिन 148 कार्यकर्ता भी अपनी सेवाएं देंगे।

विकास खंड स्वारघाट के अंतर्गत 26 पंचायतों में तीन चरणों में चुनाव होंगे। 26 पंचायतों में चुनाव करवाने के 53 पोलिंग पार्टियों को रवाना कर दिया गया है। स्वारघाट के विकास खंड अधिकारी विवेक पाल ने बताया कि 26 पंचायतों में 53 बूथ बनाये गये हैं। चुनाव करवाने के लिए पुलिस व होमगार्ड के 106 जवान तथा 212 कर्मचारी शुक्रवार को रवाना कर दिए गए हैं। पहले व द्वितीय चरण में क्रमश 9 व 9 पंचायतें होंगी तथा तीसरे चरण में 8 पंचायतें होंगी। बता दें कि विकास खंड स्वारघाट के अंतर्गत 26 ग्राम पंचायतों में कुल 37138 मतदाता 26 पंचायतों के वार्ड मेंबर, प्रधान, उपप्रधान, बीडीसी व जिला परिषद के सदस्यों के चुनाव के लिए मतदान करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed