{"_id":"5ff8966d8ebc3e2ecf239945","slug":"election-bilaspur-news-sml3571419126","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर निकाय चुनाव का प्रचार थमा, कल होगा मतदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर निकाय चुनाव का प्रचार थमा, कल होगा मतदान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहतलाई/बिलासपुर । जिले में नगर पंचायत और नगर परिषदों के 10 जनवरी को होने वाले मतदान से पूर्व शुक्रवार शाम को चुनाव प्रचार थम गया। नगर पंचायत तलाई के सात वार्डों में मुकाबला रोचक है। सात वार्डों में 15 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं जो अनुभवी व अपनी पैठ रखने वाले हैं। नगर पंचायत तलाई का अध्यक्ष पद महिला के लिए आरक्षित है। वार्ड चार व वार्ड सात जो महिला के लिए आरक्षित है, इनसे जीत कर आने वाले पार्षद नगर पंचायत में अध्यक्ष पद पर विराजमान होगी। शुक्रवार को शाम पांच बजे चुनाव प्रचार थमा। जिला में शराब की दुकानों के शटर भी 48 घंटे के लिए बंद हो गए हैं।
वहीं बिलासपुर सदर नगर परिषद में 11 वार्ड हैं और यहां 28 प्रत्याशी भाग्य आजमा रहे हैं। नगर परिषद श्री नयनादेवी में सात वार्ड हैं और यहां 15 प्रत्याशी चुनावी मैदान में उतरे हैं। वहीं घुमारवीं नगर परिषद में सात वार्ड हैं और यहां 18 उम्मीदवार अपना भाग्य आजमा रहे हैं। चुनाव प्रचार में प्रत्याशियों ने पूरा दमखम लगाया दिया था। शुक्रवार पांच बजे चुनाव प्रचार थम गया। 10 जनवरी को मतदान होगा। इस बार कांटे की टक्कर देखने को मिलेगी। चुनावों को लेकर लोगों में उत्सुकता बनी हुई है।