फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   election

घराण पंचायत से भाजपा के पूर्व विधायक के बेटे का भविष्य दांव पर

Sun, 27 Dec 2020 11:08 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 27 Dec 2020 11:08 PM IST
विज्ञापन
election
शाहतलाई (बिलासपुर)। घराण भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विधायक स्व. रिखीराम कौंडल की गृह पंचायत है। उनके बेटे राजकुमार कौंडल ने प्रधान पद के लिए लड़ने का ऐलान किया है। इससे क्षेत्र की जनता की नजर घराण पंचायत पर लग गई है। पूर्व में हुए पंचायत चुनावों में प्रधान पद पर भाजपा समर्थक ही सत्तासीन हुए हैं। जगदीश चंद तीन बार, सत्या देवी, राजकुमार कौंडल व पूनम कुमारी एक-एक बार प्रधान पद पर रह चुके हैं। राजकुमार कौंडल का भविष्य दांव पर है। झंडूता विधानसभा क्षेत्र की जनता उन्हें रिखीराम कौंडल के उत्तराधिकारी के तौर पर देख रही है।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत घराण की कमान किसके हाथ में होगी यह आने वाला वक्त ही बताएगा। ग्राम पंचायत घराण में 7 वार्डों में कुल 1995 वोटर हैं। इनमें 963 महिलाएं और 1002 पुरुष हैं। 4, 5 और 7 नंबर वार्डों में महिलाओं की अपेक्षा पुरुषों की संख्या अधिक है। जबकि बाकि चार वार्डों में महिलाओं की संख्या अधिक है।
विज्ञापन

वार्ड नंबर 1 कुल मतदाता 160 हैं, जिनमें महिलाएं 182 जबकि पुरुष 178 हैं। वार्ड नंबर 2 में कुल मतदाता 388 हैं। इनमें 200 महिलाएं व 188 पुरुष हैं। वार्ड नंबर 3 में कुल मतदाता 232 हैं, जिनमें 122 महिलाएं व 110 पुरुष हैं। वार्ड नंबर 4 में कुल मतदाता 353 हैं, जिनमें महिलाएं 115 व पुरुष 138 हैं। वार्ड नंबर 5 में कुल 340 मतदाता हैं, जिसमें 165 महिलाएं जबकि 175 पुरुष हैं। वार्ड नंबर 6 में कुल मतदाता 297 हैं जिसमें 149 महिलाएं व 148 पुरुष हैं। वार्ड नंबर 7 में कुल 295 मतदाता हैं, जिनमें 130 महिलाएं व 165 पुरुष हैं। आरक्षण रोस्टर के आधार पर 2, 3, 4 व 6 महिलाओं के लिए आरक्षित हैं। जबकि 1, 5 व 7 अनारक्षित हैं। इतना ही नहीं पंचायत प्रधान पद अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed