{"_id":"5fe77ab88ebc3e3f3317e195","slug":"election-bilaspur-news-sml3557898112","type":"story","status":"publish","title_hn":"तलाई नगर पंचायत में 8 उम्मीदवारों ने किया नामांकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तलाई नगर पंचायत में 8 उम्मीदवारों ने किया नामांकन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहतलाई (बिलासपुर)। नगर निकायों के चुनाव का बिगुल बजने के बाद शुक्रवार को नामांकन प्रक्रिया के दूसरे दिन नगर पंचायत तलाई में आठ प्रत्याशियों ने ताल ठोक दी है। पूर्व पार्षद संजय कुमार, सुनीता देवी, मदन लाल, राजेश कुमार, वंदना कुमारी, ममता कुमारी, नंदलाल, राजकुमार ने नामांकन पत्र दाखिल किया। वार्ड नंबर एक से एक, वार्ड नंबर दो से दो, वार्ड नंबर तीन से एक, वार्ड नंबर चार से दो, वार्ड नंबर छह से एक उम्मीदवार ने नामांकन पत्र दाखिल किया है।
बुधवार 24 दिसंबर को किसी भी प्रत्याशी ने नगर पंचायत तलाई से नामांकन दाखिल नहीं किया था। 26 दिसंबर को आठ प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किए। सोमवार 28 दिसबंर को नामांकन दाखिल करने का अंतिम दिन है। 29 दिसंबर को सुबह दस बजे के बाद नामांकन पत्रों की छंटनी की जाएगी। 31 दिसंबर को सुबह दस बजे से दोपहर बाद तीन बजे तक नामांकन वापस ले सकते हैं।
इसके बाद चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न जारी कर दिए जाएंगे। अधिसूचना के अनुसार 10 जनवरी को सुबह आठ बजे से शाम चार बजे तक मतदान होगा। इसके तुरंत बाद मतगणना शुरू होगी। नतीजे भी घोषित कर दिए जाएंगे। नामांकन प्रक्रिया में कोविड-19 के प्रोटोकॉल का पूरा ध्यान रखा जा रहा है। झंडूता के एसडीएम व रिटर्निंग अधिकारी विकास शर्मा ने बताया कि शुक्रवार 26 दिसंबर को तलाई नगर पंचायत में आठ प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किए हैं।