{"_id":"6a32a002cd163fb76309f85e","slug":"elderly-woman-accuses-village-man-of-assault-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-162005-2026-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: बुजुर्ग महिला ने गांव के व्यक्ति पर लगाया मारपीट का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: बुजुर्ग महिला ने गांव के व्यक्ति पर लगाया मारपीट का आरोप
Wed, 17 Jun 2026 11:53 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Updated Wed, 17 Jun 2026 11:53 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
भराड़ी (बिलासपुर)। भराड़ी थाना के तहत गाहर पंचायत के केट गांव की बुजुर्ग महिला ने गांव के ही एक व्यक्ति के खिलाफ ईंट से हमला करने व कार चढ़ाने की कोशिश करने की शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में महिला ने बताया कि गांव का व्यक्ति आए दिन लड़ाई झगड़ा और गाली गलौज करता रहता है। एक दिन उस व्यक्ति ने अपनी गाड़ी से कुचलने के प्रयास किया। महिला ने बताया कि वह व इसका पति वृद्ध है, जबकि दो बेटे घर से बाहर रहते हैं। गांव के व्यक्ति की ओर से धमकाने, मारपीट करने का प्रयास व गाली गलौज की हरकतों से वह परेशान हो चुकी है। इस संदर्भ में मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर शिकायत करने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई है। डीएसपी घुमारवीं विशाल वर्मा ने कहा कि महिला की शिकायत के आधार पर जांच की जा रही है।