{"_id":"68dd32175274eea747078539","slug":"elderly-people-should-eat-balanced-food-leela-sharma-bilaspur-news-c-92-1-bls1001-145603-2025-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुजुर्ग संतुलित खानपान करें : लीला शर्मा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुजुर्ग संतुलित खानपान करें : लीला शर्मा
विज्ञापन
घुमारवीं में आयोजित अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस कार्यक्रम में मौजूद वरिष्ठ नागरिक व अन्य अधिकारी
घुमारवीं में अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर स्वास्थ्य जागरूकता शिविर
संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं (बिलासपुर)। तहसील कल्याण अधिकारी कार्यालय में स्वास्थ्य विभाग ने अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस मनाया। कार्यक्रम की अध्यक्षता तहसील कल्याण अधिकारी रमेश नड्डा ने की। इस अवसर पर वरिष्ठ नागरिकों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया गया।
स्वास्थ्य शिक्षिका लीला शर्मा ने कहा कि लंबी आयु जीने के लिए वृद्धजन संतुलित खानपान अपनाएं और समय-समय पर स्वास्थ्य जांच करवाते रहें। कार्यक्रम में वरिष्ठ नागरिकों का बीपी, शुगर और हीमोग्लोबिन जांचा गया। मेडिसिन विशेषज्ञ डॉ. विवेक ठाकुर ने स्वास्थ्य परीक्षण कर दवाइयां भी प्रदान कीं।
स्वास्थ्य पर्यवेक्षिका ने कहा कि बुढ़ापा एक सार्वभौमिक प्रक्रिया है, जिसमें शरीर की कोशिकाओं के निर्माण में कमी आ जाती है और कई स्वास्थ्य समस्याएं जन्म लेती हैं। इससे बचाव के लिए नमक, चीनी और तेल का कम प्रयोग करें, हरी सब्जियां व फल खाने और हल्का व्यायाम करने पर जोर दिया।
विज्ञापन
इस मौके पर कुर्सी दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें विजेताओं को इनाम दिए गए। कार्यक्रम में 95 वर्षीय गुरुदेव और उनकी पत्नी 85 वर्षीय गोरखू देवी को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ नागरिक सभा के प्रधान रूपलाल शर्मा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।