फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Elderly man injured in a tipper collision dies in Sanihara

Bilaspur News: सनीहरा में टिप्पर की टक्कर से घायल बुजुर्ग की मौत

Mon, 06 Apr 2026 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 06 Apr 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
Elderly man injured in a tipper collision dies in Sanihara
हादसे के बाद उपचार के लिए लाया गया था एम्स
विज्ञापन

पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा गया



संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। तलाई थाना के तहत सनीहरा में सड़क हादसे में घायल बुजुर्ग की एम्स बिलासपुर में मौत हो गई। हादसा 2 मार्च को हुआ था। जिसके बाद से इनका एम्स में उपचार चल रहा था। बुजुर्ग की मौत के बाद तलाई पुलिस ने इस संदर्भ में केस दर्ज किया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।

जानकारी के अनुसार अर्चना कुमारी पुत्री राम पाल ने पुलिस को बताया कि 2 मार्च, 2026 को उनके पिता सनीहरा में धर्म सिंह दुकान के पास खड़े थे, तभी वहां से निकल रहे एक टिप्पर ने खड़ी गाड़ी को टक्कर मार दी। हादसे में उनके पिता गंभीर रूप से घायल हो गए और तुरंत उन्हें इलाज के लिए एम्स बिलासपुर में भर्ती कराया गया। लेकिन गंभीर रूप से घायल होने के चलते उन्होंने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। अस्पताल में पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने मामले में थाना तलाई में मामला दर्ज किया है। एसपी बिलासपुर संदीप धवल ने बताया कि आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है और आगे की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed