फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   ekyc of consumer ekyc of consumer

Bilaspur News: 5 वर्ष से कम आयु के बच्चों को ईकेवाईसी में छूट

Fri, 17 Jan 2025 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jan 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
ekyc of consumer ekyc of consumer
जिले में 3,02,093 राशन कार्डधारकों की हुई ईकेवाईसी
विज्ञापन

सभी राशन कार्डधारक ईकेवाईसी करवाना करें सुनिश्चित

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग की ओर से 5 वर्ष से कम आयु के बच्चों को ईकेवाईसी में छूट दी गई है। जिले में अभी तक 3,02,093 राशन कार्डधारकों की ओर से ईकेवाईसी करवाई जा चुकी है। यह जानकारी जिला नियंत्रक खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले ब्रिजेंद्र पठानिया ने दी।

उन्होंने बताया कि जिन उपभोक्ताओं ने अभी तक ईकेवाईसी नहीं कराई है, वे शीघ्र कराएं। उपभोक्ता अपने एंड्रॉयड मोबाइल फोन पर गूगल प्ले स्टोर से ईकेवाईसी करवाने के लिए पीडीएस एचपी फेस एप डाउनलोड करें। इसमें आधार नंबर या राशन कार्ड नंबर फीड करने के बाद बहुत ही सुगमता व सुविधाजनक तरीके से घर बैठे ही ईकेवाईसी हो जाएगी। उन्होंने बताया कि राशनकार्ड धारक प्रदेश में स्थित किसी भी उचित मूल्य की दुकान पर ई-पॉश मशीन के माध्यम से भी अपनी ईकेवाईसी करवा सकते हैं। कहा कि लोकमित्र केंद्र पर भी ईकेवाईसी करवाई जा सकती है। यदि उपभोक्ता को ईकेवाईसी करने में कोई समस्या व कठिनाई पेश आती है, तो जिला नियंत्रक खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले कार्यालय बिलासपुर में भी अपनी ईकेवाईसी करवा सकते हैं। उन्होंने बताया जिले के विभिन्न क्षेत्रों में उपभोक्ता अपने विकासखंड के निरीक्षकों से भी ईकेवाईसी करवाने और इस बारे में आवश्यक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए कार्यालय के दूरभाष नंबर 01978-222349 पर संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed