फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Eight divisional presidents, five secretaries, two general secretaries were appointed

Bilaspur News: आठ मंडलाध्यक्ष, पांच सचिव, दो महामंत्री किए नियुक्ति

Fri, 24 Oct 2025 11:44 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 24 Oct 2025 11:44 PM IST
विज्ञापन
Eight divisional presidents, five secretaries, two general secretaries were appointed
बिलासपुर में भाजयुमो ने किया जिला कार्यकारिणी का गठन
विज्ञापन

नवीन, सौरभ, सोनू और नागेंद्र बने उपाध्यक्ष

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। भाजपा युवा मोर्चा बिलासपुर के जिलाध्यक्ष रामपाल चौधरी ने प्रदेश अध्यक्ष सन्नी शुक्ला, शीर्ष नेतृत्व, भाजपा जिलाध्यक्ष कृष्ण लाल चंदेल और विधायकों से चर्चा के बाद जिला कार्यकारिणी, पदाधिकारियों व मंडलाध्यक्षों की नियुक्तियों की घोषणा कर दी है। इसमें चार उपाध्यक्ष, दो महामंत्री, पांच सचिव, कोषाध्यक्ष, कार्यालय सचिव, मुख्य प्रवक्ता, प्रवक्ता, मीडिया प्रभारी, सह मीडिया प्रभारी सोशल मीडिया संयोजक, आईटी संयोजक व आठ मंडलाध्यक्षों की तैनाती की है।
रामपाल चौधरी ने बताया कि घुमारवीं मंडल से नवीन भारद्वाज, बिलासपुर से सौरभ गौतम, श्री नयनादेवी अपर से सोनू कुमार और झंडूता मंडल से नागेंद्र चंदेल को उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। बिलासपुर मंडल से विनोद ठाकुर व तलाई मंडल से अमन भड़ोल को महामंत्री बनाया गया है। तलाई मंडल से नीरज कतना, श्री नयनादेवी लोअर मंडल से प्रेम ठाकुर, घुमारवीं से सुभाष चंद और सचिन अग्निहोत्री और सदर मंडल से सतीश शर्मा को सचिव चुना गया है। उन्होंने बताया कि श्री नयनादेवी अप्पर मंडल से अमन गुप्ता को कोषाध्यक्ष, सदर से परमिंद्र सिंह को कार्यालय सचिव, सदर से अनुवेश ठाकुर को मुख्य प्रवक्ता, श्री नयना देवी लोअर मंडल से अभिषेक शर्मा को प्रवक्ता, श्री नयना देवी लोअर मंडल से भरत गौतम को मीडिया प्रभारी, भराड़ी मंडल से ऋतिक शर्मा को सह मीडिया प्रभारी, बिलासपुर मंडल से अनिरुद्ध शर्मा को सोशल मीडिया संयोजक, घुमारवीं मंडल से सौरभ ठाकुर को आईटी संयोजक नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन



इनसेट

इन्हें बनाया गया मंडलाध्यक्ष
तलाई मंडल से अजय शर्मा, झंडूता मंडल से हरीश कुमार, घुमारवीं मंडल से अंकुश शर्मा, भराड़ी मंडल से रोहित कुमार, सदर मंडल से अक्षय ठाकुर, बिलासपुर मंडल से साहिल मेहता, श्री नयना देवी लोअर मंडल से परमजीत ठाकुर व श्री नयनादेवी अपर मंडल से रमन ठाकुर को मंडलाध्यक्ष बनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed