फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   education

जिला के 1514 मेधावी विद्यार्थियों को शीघ्र वितरित किए जाएंगे लैपटॉप: गर्ग

Thu, 12 May 2022 11:36 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 12 May 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
education
भगेड़ (बिलासपुर)। घुमारवीं विधानसभा क्षेत्र की राजकीय उच्च पाठशाला कल्लर में प्रयोगशाला, पुस्तकालय, कला एवं शिल्प भवन विद्यार्थियों को समर्पित कर दिया गया। करीब 35 लाख रुपये की लागत से बने इस बहुउद्देश्यीय भवन का वीरवर को खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले मंत्री राजेंद्र गर्ग ने उद्घाटन किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि जिले के 1,514 मेधावी विद्यार्थियों को शीघ्र ही लैपटॉप वितरित किए जाएंगे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार शिक्षा क्षेत्र में अधोसंरचना के विकास के लिए लगातार प्रयासरत है। स्कूलों में विद्यार्थियों को शिक्षा का अच्छा वातावरण और सुविधाएं मिले, शिक्षकों के पद खाली न रहें इस ओर प्राथमिकता के साथ प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने राजकीय उच्च विद्यालय कल्लर को वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला के रूप में स्तरोन्नत करने के प्रयास किए जाएंगे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की नई शिक्षा नीति को हिमाचल प्रदेश सरकार ने सबसे पहले शुरू किया है। नई शिक्षा नीति के तहत बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ रोजगारमुखी शिक्षा प्रदान की जाएगी ताकि बच्चे को स्वरोजगार की तरफ बढ़ाया जा सकें। उन्होंने राजकीय माध्यमिक पाठशाला कल्लर में विद्यार्थियों के लिए डेस्क की व्यवस्था करने के लिए 1,00,000 रुपये स्वीकृत करने सहित राजकीय प्राथमिक पाठशाला कल्लर के लिए चहारदीवारी के निर्माण के लिए धन उपलब्ध करवाने का आश्वासन भी दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed