फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   education

अंशकालीन जलवाहक 12 से करेंगे अनशन

Sun, 08 Nov 2020 10:14 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 08 Nov 2020 10:14 PM IST
विज्ञापन
education
स्वारघाट (बिलासपुर)। अंशकालीन जलवाहक कम सेवादार संघ की जिला स्तरीय बैठक जिला प्रधान चमन लाल शर्मा की अध्यक्षता में हुई। बैठक में सरकार को दिए गए अल्टीमेटम पर चर्चा की गई। 12 नवंबर से अनशन पर बैठने के लिए कमेटियों का गठन किया गया।
विज्ञापन

जिला बिलासपुर के विभिन्न स्कूलों में कार्यरत अंशकालीन जलवाहक कम सेवादार संघ की बैठक राजकीय केंद्रीय प्राथमिक पाठशाला डियारा में हुई। जिला प्रधान चमन लाल शर्मा ने बताया कि संघ ने 4 नवंबर को विभाग को अल्टीमेटम दिया था कि जिला शिक्षा विभाग में जितने भी चतुर्थ श्रेणी के पद खाली हैं उन पर वरिष्ठता के आधार पर नियमितीकरण का समय पूर्ण कर चुके जलवाहकों को तुरंत पदोन्नत किया जाए। यदि 7 दिन में पदोन्नत नहीं किया गया तो मजबूरन जिला भर के जलवाहक उपनिदेशक कार्यालय के बाहर 12 नवंबर से अनशन पर बैठने के लिए विवश हो जाएंगे। बैठक में सह सचिव पवन दुर्वाषा, उपप्रधान श्रवण कुमार, स्वारघाट ब्लॉक के प्रधान सोनू राम, घुमारवीं ब्लॉक वन की प्रधान उषा शर्मा, घुमारवीं ब्लॉक दो से सुनीता ठाकुर, झंडूता ब्लॉक से देवराज, जगतराम, धर्मपाल, देवेंद्र कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed