{"_id":"5e516d8e8ebc3ef3f931163a","slug":"education-bilaspur-news-sml325292980","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरमाणा स्कूल में मेधावी छात्रों को बांटे लैपटॉप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरमाणा स्कूल में मेधावी छात्रों को बांटे लैपटॉप
विज्ञापन
बरमाणा स्कूल में चित्रकला प्रतियोगिता के बाद विद्यार्थी अध्यापकों के साथ।
- फोटो : BILASPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिलासपुर। बोर्ड परीक्षाओं में वरीयता सूची में अपना नाम अंकित कर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को प्रोत्साहित करने के लिए हिमाचल प्रदेश सरकार छात्रों को लैपटॉप देकर सम्मानित करती है। शैक्षणिक सत्र 2017-18 में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बरमाणा के कक्षा 10वीं तथा बारहवीं कक्षा में जिन छात्रों ने वरीयता सूची अर्थात टॉप मेरिट सूची में अपना नाम दर्ज करवाया है उन्हें लैपटॉप देकर सम्मानित किया गया।
प्रधानाचार्य भाल सिंह चंदेल ने बताया कि विद्यालय के कक्षा 10वीं में उत्तीर्ण हुए अमित कुमार तथा संतोष कुमार एवं कक्षा 12वीं में उत्तीर्ण हुए अंजली कुमारी, रंजना कुमारी, अन्नपूर्णा दास, सैयद मिनाहल अहमद को बोर्ड परीक्षाओं में अच्छे अंक लेकर बोर्ड की वरीयता सूची में अपना नाम अंकित करवाने के लिए लैपटॉप देकर सम्मानित किया।
सदर विधायक सुभाष ठाकुर ने अपने लैपटॉप देकर इन छात्रों को सम्मानित किया। विद्यालय प्रधानाचार्य भाल सिंह चंदेल, उप प्रधानाचार्य नरेश ठाकुर एवं समस्त स्टाफ सहित स्कूल प्रबंधन समिति प्रधान अमर सिंह चौधरी और समिति सदस्यों ने इन छात्रों को विद्यालय में विशेष रुप से शुभकामनाएं प्रदान कीं। उन्होंने छात्रों को प्रेरित करते हुए इस वर्ष भी बोर्ड परीक्षाओं में अच्छे अंक लेकर उत्तीर्ण होने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विद्यालय में अंतरराष्ट्रीय मातृभाषा दिवस मनाया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य भाल सिंह चंदेल ने की। इस अवसर पर विद्यालय में भाषण प्रतियोगिता, निबंध लेखन प्रतियोगिता, चित्र लेखन, नारा लेखन प्रतियोगिता करवाई गई। इस अवसर पर ललिता गौतम प्रवक्ता हिन्दी, राजेश भारद्वाज प्रवक्ता अंग्रेजी ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय दिवस मनाने का उद्देश्य विश्व भाषा एवं सांस्कृतिक विविधता और बहुभाषिता को बढ़ावा देना है।