{"_id":"5de1592a8ebc3e548d6f224c","slug":"education-bilaspur-news-sml315942642","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजगाई स्कूल के मेधावी किए सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजगाई स्कूल के मेधावी किए सम्मानित
विज्ञापन
रावमापा पंजगाई में बोर्ड मेरिट में स्थान हासिल करने वाले बच्चों को सम्मानित करते प्रधानाचार्य व
- फोटो : BILASPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरमाणा(बिलासपुर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पंजगाईं के 14 छात्र-छात्राओं ने बोर्ड की मेरिट सूची में अपनी जगह बनाई है जिसके लिए स्कूल प्रधानाचार्य अश्विनी गौतम और स्कूल प्रबंधन ने प्रार्थना सभा के एक सादे समारोह में होनहारों को सम्मानित किया।
प्रधानाचार्य ने होनहारों को बधाई देते हुए कहा कि बच्चों की शानदार उपलब्धि का श्रेय स्कूल प्रबंधन समिति, अभिभावकों तथा अध्यापकों के संयुक्त प्रयास को जाता है। इन मेधावियों में राशी गौतम, अतुल शर्मा, शगुन शर्मा, मनीषा कुमारी, अतुल पाठक, निशांत ठाकुर, हरिओम, शिवानी शर्मा, अदिति, उदय गौतम, रिया वर्मा, पूनम ठाकुर, शिल्पा व ज्योति देवी ने बोर्ड की मेरिट सूची में अपनी जगह बनाई है।
पाठशाला प्रबंधन समिति के प्रधान छोटा राम ने कहा कि इन मेधावियों को बोर्ड मेरिट सूची में आने पर एक संयुक्त कार्यक्रम में पाठशाला प्रबंधन समिति की ओर से भी पुरस्कृत किया जाएगा।
विज्ञापन
प्रधानाचार्य ने बताया कि आठवीं कक्षा के सूरज को इंस्पायर अवार्ड मानक के अंतर्गत वर्ष 2019.20 के लिए चयनित किया गया है। विज्ञान प्रौद्योगिकी एवं पर्यावरण मंत्रालय द्वारा इस छात्र को दस हजार रुपये राशि पुरस्कार के रूप में प्रदान की गई है। सूरज ने एक ऐसा हेलमेट तैयार करने के बारे में सोचा है जिससे किसानों, खेतिहर मजदूरों एवं विभिन्न उद्योगों के कामगारों को प्रदूषण से मुक्ति मिलेगी तथा वे गर्मी से भी सुरक्षित होंगे।
विज्ञान अध्यापक दिनेश शर्मा के मार्गदर्शन में सूरज अपना यह मॉडल बनाएगा। अन्य विद्यार्थियों को नवाचारों के लिए प्रोत्साहित करते हुए दिनेश शर्मा ने कहा कि विद्यालय के चहुंमुखी विकास का मार्ग प्रधानाचार्य के मार्गदर्शन से ही प्रशस्त हो पाया है। उन्होंने कहा कि इंस्पायर के अलावा अन्य कार्यक्रमों में भी विद्यार्थी अपनी प्रतिभा को दर्शा सकते हैं। प्रधानाचार्य ने विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ खेल, विज्ञान, सांस्कृतिक व अन्य गतिविधियों में भाग लेने की प्रेरणा दी।