फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   education

बेहतर भविष्य के लिए पढ़ाई के साथ खेल आवश्यक : सुभाष

Thu, 28 Nov 2019 11:09 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 28 Nov 2019 11:09 PM IST
विज्ञापन
education
रावमापा हवाण में मेधावी बच्चों को सम्मानित करते विधायक। - फोटो : BILASPUR
बिलासपुर। प्रदेश सरकार स्कूलों में बच्चों को बेहतरीन गुणात्मक शिक्षा उपलब्ध करवाने के लिए हरसंभव प्रयास कर रही है ताकि स्कूलों में आवश्यक मूलभूत सुविधाओं के साथ-साथ शिक्षा के लिए बच्चों को बेहतरीन वातावरण भी उपलब्ध करवाया जा सके। यह बात विधायक सुभाष ठाकुर ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला हवाण के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह की अध्यक्षता करते हुए कही।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रतिस्पर्धा के दौर में आगे निकलने के लिए बच्चों को पढ़ाई तथा खेलकूद में तालमेल बिठाना चाहिए। भविष्य को संवारने के लिए जितनी पढ़ाई अनिवार्य है उतना ही खेल जैसी अन्य गतिविधियों में भाग लेना भी आवश्यक है। भविष्य किसी भी क्षेत्र में बनाया जा सकता है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ग्रामीण स्तर पर खेलकूद गतिविधियों को बढ़ावा दे रही है। उन्होंने अध्यापकों से आह्वान किया कि विद्यार्थियों को गुणात्मक एवं संस्कार युक्त शिक्षा प्रदान करें। वे बच्चों को उनकी रुचि के अनुसार उनका लक्ष्य निर्धारित करने के लिए सहयोग प्रदान करें तथा लक्ष्य प्राप्ति के लिए कड़ी मेहनत करने के लिए प्रेरित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि देश का भविष्य युवाओं पर ही निर्भर करता है तथा युवाओं की ऊर्जा के कारण ही समाज व देश आगे बढ़ सकता है। उन्होंने आमजन से आग्रह किया कि युवाओं को नशे जैसी सामाजिक बुराई से दूर रखने के लिए उन्हें पढ़ाई के साथ-साथ अन्य सामाजिक गतिविधियों में भी भाग लेने के लिए प्रेरित करें ताकि वे अपनी ऊर्जा को सकारात्मक गतिविधियों में लगाकर देश तथा सामाजिक निर्माण में अपनी अहम भूमिका निभा सकें। इस मौके पर उन्होंने विभिन्न वार्षिक गतिविधियों में विजेता रहे विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया तथा स्कूली बच्चों द्वारा

रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया।
इस अवसर पर स्कूल की प्रधानाचार्या राजकुमारी शर्मा ने मुख्यातिथि का स्वागत किया और स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी। इस मौके पर ग्राम पंचायत प्रधान सुनीता देवी, एसएमसी प्रधान क्षमा देवी के अतिरिक्त स्कूल के अध्यापक और छात्र-छात्राएं उपस्थित रहीं।
.
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed