{"_id":"5ddeafcd8ebc3e54ce703528","slug":"education-bilaspur-news-sml3156983118","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशे पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस को सहयोग करे हर वर्ग : जगदीश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नशे पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस को सहयोग करे हर वर्ग : जगदीश
विज्ञापन
रावमापा दधोल में नशा निवारण कार्यक्रम के दौरान पुलिस टीम व बच्चे।
- फोटो : BILASPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भराड़ी(बिलासपुर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला दधोल में पुलिस विभाग की ओर से नशा निवारण पर बच्चों को विशेष जानकारी दी गई। थाना भराड़ी से आए एएसआई जगदीश सिंह ने बच्चों को नशे के दुष्प्रभाव व मादक पदार्थों की तस्करी एवं सेवन करने वालों के खिलाफ विभाग की ओर से की जाने वाली सख्त कार्रवाई के बारे में विस्तार पूर्वक बताया।
उन्होंने कहा कि नशा एक धीमा जहर है और व्यक्ति के जीवन को अंदर ही अंदर से खोखला कर देता है। बच्चे किस तरह से नशे की चपेट में आ रहे हैं और इसके कारण विभिन्न प्रकार की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि नशे की लत लगना आसान है लेकिन इससे छुटकारा पाना अत्यंत मुश्किल है। मादक पदार्थों की अवैध रूप से बिक्री करने वाले व नशीले पदार्थों का सेवन करने वाले बच्चों की जानकारी उनके माता-पिता या पुलिस विभाग को टोल फ्री नंबर पर दी जा सकती है।
उन्होंने कहा कि स्कूल में नशीले पदार्थों का सेवन करने वाले बच्चों की जानकारी तुरंत शिक्षकों एवं प्रधानाचार्य को देनी चाहिए ताकि बच्चों को नशे की लत से बचाया जा सके।
विज्ञापन
जगदीश सिंह ने बच्चों को नशे से दूर रहने के उपायों के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि बच्चों को नशे से दूर रहने के लिए सुबह जल्दी उठ कर योग व विशेषकर प्राणायाम करना चाहिए। योग व प्राणायाम नशे से दूर रखने में अत्यंत सहायक है। इसके अलावा सुबह की सैर बच्चों के स्वास्थ्य के लिए अत्यंत लाभदायक है। इस मौके पर पुलिस ने बच्चों को प्राणायाम व अन्य योग के आसन सिखाए। इस मौके पर स्थानीय पाठशाला के प्रधानाचार्य डॉ. राकेश शर्मा, एसएमसी प्रधान सोमदत्त शर्मा, मुख्य सलाहकार मेहरचंद, सलाहकार हवलदार जगन्नाथ, प्रवक्ता यशपाल, प्रदीप, विनय, विशाल ठाकुर, पुष्पेंद्र, मनोज, राकेश, राजेश सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।