{"_id":"5d334cd28ebc3e6cf13a26c4","slug":"education-bilaspur-news-sml3011150144","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला पुस्तकालय में सुविधाओं का अभाव, विद्यार्थी परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला पुस्तकालय में सुविधाओं का अभाव, विद्यार्थी परेशान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिलासपुर। जिला पुस्तकालय में विद्यार्थियों को पर्याप्त सुविधा न मिलने के कारण उन्हें भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसी कड़ी में विद्यार्थियों ने शनिवार को सदर विधायक सुभाष ठाकुर को इस समस्या के समाधान के लिए ज्ञापन भी सौंपा है। ज्ञापन में जिला पुस्तकालय में चल रही समस्याओं के बारे में अवगत करवाया।
छात्रों ने कहा कि सुविधाओं के अभाव के चलते पुस्तक प्रेमी पढ़ नहीं पाते हैं। लाइब्रेरी में लाखों रुपये की किताबें पड़ी हैं, लेकिन जिला पुस्तकालय में बैठने की व्यवस्था तक नहीं है। जिला पुस्तकालय में प्रतिदिन दर्जनों विद्यार्थी परीक्षाओं की तैयारी करने के लिए आते हैं, लेकिन पुस्तकालय में उचित व्यवस्थाएं न होने के चलते विद्यार्थियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
छात्रों ने बताया कि वर्तमान समय में जिला पुस्तकालय में सबसे बड़ी समस्या बैठने के लिए कुर्सियों की हैं, पुस्तकालय की समयसारिणी 24 घंटे की जानी चाहिए। पुस्तकालय भवन काफी बड़ा है और इतने बड़े हाल में सिर्फ चार ही लाइटें हैं, जिसमें से भी कुछ खराब पड़ी हैं। पुस्तकालय में एक ही शौचालय है, जिसका दरवाजा भी सही ढंग से बंद नहीं होता है व पानी की उचित व्यवस्था न होने के चलते विद्यार्थियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा रहा है। जिला पुस्तकालय में धार्मिक, साहित्यिक व सभी विषयों की पुस्तकें शामिल हैं। रोजाना 100 के करीब लोग किताबें पढ़ने आते हैं। यहां पाठकों की संख्या तो बढ़ रही है, लेकिन सुविधाएं नाममात्र हैं। यहां बैठने के लिए पाठकों को जगह तक नहीं मिल पाती। विद्यार्थियों ने ज्ञापन के माध्यम से उपायुक्त से मांग की कि जिला पुस्तकालय भवन में उक्त समस्याओं का शीघ्र समाधान किया जाए। इस मौके पर विकास कुमार, तमन्ना, सुशील, मनीश भाटिया, अभिनय मिश्रा, सुशील पटियाल, नरेश कुमार, मोहित शर्मा, सुनीता ठाकुर, लखविंद्र सिंह, ऋषि शर्मा, अभिषेक मल्होत्रा, मीनाक्षी शर्मा, रचना सांख्यान, मीरा शर्मा, पूनम शर्मा, अशोक शर्मा, पूनम, यूसुफ व अन्य विद्यार्थी मौजूद थे।