फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   ED probe on Sonia, Rahul Congress took out rally in protest

सोनिया,राहुल गांधी पर ईडी की जांच के विरोध में कांग्रेस ने निकाली रैली

Thu, 16 Jun 2022 12:06 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jun 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
ED probe on Sonia, Rahul Congress took out rally in protest
बिलासपुर के कांग्रेस भवन में आयोजित कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं को संबोधित करती कांग्रेस प्रदे? - फोटो : BILASPUR
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बिलासपुर। बिलासपुर कांग्रेस ने सोनिया गांधी और राहुल गांधी के खिलाफ चल रही ईडी जांच के विरोध में प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह की अगुवाई में कांग्रेस भवन से कॉलेज चौक तक रोष रैली निकाली। इस दौरान कांग्रेसी नेताओं ने मोदी सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
इससे पहले बिलासपुर पहुंचने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रतिभा सिंह का जोरदार स्वागत किया। रैली की अगुवाई करते हुए प्रतिभा सिंह ने कहा कि मोदी सरकार कांग्रेस के खिलाफ सरकारी एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है। सोनिया गांधी और राहुल गांधी को नेशनल हेराल्ड केस में ईडी के माध्यम से परेशान किया जा रहा है। कहा कि हद तो तब हुई जब कांग्रेस के वरिष्ठ नेता उनके समर्थन में उतरे तो पुलिस ने उनके साथ भी दुर्व्यवहार किया। वरिष्ठ नेता वेणुगोपाल को पुलिस घसीट कर ले गई, जो कि निंदनीय है।
विज्ञापन

कहा कि कांग्रेस इस तरह की तानाशाही को बर्दाश्त नहीं करेगी और इसका डटकर विरोध करेगी। रैली से पहले प्रदेशाध्यक्ष ने बिलासपुर कांग्रेस कार्यकर्ताओं और वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक की। इस बैठक में उन्होंने कहा कि सभी को एकजुट होकर भाजपा की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ आवाज उठानी है। आगामी विधासभा चुनावों में जीत के लिए हर एक कार्यकर्ता की भागीदारी आवश्यक है। प्रदेश के हर व्यक्ति तक उन्हें पहुंचना है, ताकि वो प्रदेश में अपनी सरकार बना सकें। राजेंद्र राणा, सुरेश चंदेल, राजेश धर्माणी, रामलाल ठाकुर, बंबर ठाकुर ने भी कार्यकताओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं उन्होंने युवा नेताओं से अपील की कि निजी हित छोड़कर पार्टी हित में कार्य करें, ताकि विधानसभा चुनावों में कांग्रेस पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाए। इस मौके पर जिला अध्यक्ष अंजना ठाकुर, वरिष्ठ कार्यकर्ता राजेंद्र ठाकुर, वरिष्ठ कार्यकर्ता सीता राम शास्त्री, पूर्व विधायक बाबू राम गौतम, पूर्व जिला परिषद सदस्य बसंत संधु, घुमारवीं नगर परिषद उपाध्यक्ष श्याम शर्मा, युवा नेता विवेक कुमार, जिला परिषद सदस्य गौरव शर्मा, युकां जिला अध्यक्ष आशीष ठाकुर समेत अन्य कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed