{"_id":"c512f1fc222f37dfb0f7a906024361ed","slug":"echo-proof-oditorium-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इको प्रूफ होगा ऑडिटोरियम ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इको प्रूफ होगा ऑडिटोरियम
अभिषेक सोनी /अमर उजाला, बिलासपुर
Updated Thu, 03 Dec 2015 07:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करीब डेढ़ करोड़ से निर्मित भाषा एवं संस्कृति विभाग बिलासपुर के भवन का ऑडिटोरियम अब इको प्रूफ होगा। इसके लिए लोक निर्माण विभाग ने कार्य शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
इसमें साउंड का भी विशेष इंतजाम किया जाएगा और दर्शकों के बैठने की उचित व्यवस्था करने के साथ दीवारों पर विशेष तरह की सजावट भी की जाएगी। लोक निर्माण विभाग के मुताबिक दिसंबर माह के अंत तक ऑडिटोरियम पूरी तरह तैयार हो जाएगा।
विज्ञापन
31 अक्तूबर, 2013 में लोकार्पित हुए इस पांच मंजिला भवन में भाषा विभाग कार्यालय, लेखक गृह, साहित्य कक्ष, म्यूजियम और पार्किंग की व्यवस्था है। ग्राउंड फ्लोर (जमीनी मंजिल) में कला केंद्र हाल के नाम बनाया ऑडिटोरियम भी तैयार किया गया था। लेकिन इसकी अंतिम कड़ी को अब पूरा किया जा रहा है।
विज्ञापन
इस ऑडिटोरियम में करीब 80 से 100 लोगों के बैठने की व्यवस्था होगी। इसके लिए विशेष कुर्सियां लगाई जाएंगी। इस कार्य के लिए करीब आठ लाख तीन हजार रुपये खर्च किए जा रहे हैं।
ऑडिटोरियम में विशेष रूप से महिला और पुरुष वर्ग के लिए ग्रीन रूम तैयार किए गए हैं। अब इसके पूरी तरह तैयार होने के बाद यहां रंगमंच और साहित्य से जुड़ी गतिविधियों के साथ-साथ अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों को भी बढ़ावा मिलेगा।
क्या है इको प्रूफ
इको प्रूफ यानि प्रतिध्वनि रहित। खाली हाल में कोई ध्वनि होने के बाद आवाज गूंजती है, इसी गूंज को समाप्त करने की विधि का इको प्रूफ कहा जाता है। अब इको प्रूफ होने के बाद यह ऑडिटोरियम पूरी तरह से सांस्कृतिक गतिविधियों के लिए तैयार हो जाएगा।
रंगकर्मियों में उत्साह
ऑडिटोरियम के इको प्रूफ होने से रंगकर्मियों में काफी उत्साह है। रंगमंच से जुड़े कलाकार अभिषेक डोगरा, नवीन सोनी, उस्मान शेख, देवेंद्र सैणी, जावेद इकबाल, रिशु शर्मा, सौरभ कुमार, अमन त्रिवेदी, केश्व त्यागी, अभिषेक, अमन गुप्ता, दीक्षा चंदेल, अनुजा शर्मा, शिवांगी रघु, आर्यंतिका शर्मा, कशिश, अनिरुद्ध शर्मा और सूरज का कहना है कि ऑडिटोरियम के इको प्रूफ होने से नाट्य विधा को बढ़ावा मिलेगा। रंगकर्मियों को भाषा एवं संस्कृति विभाग के सहयोग से नाटकों को मंचन करने का भी मौका मिलेगा।
पीडब्ल्यूडी के एसडीओ कृष्ण कांत चौहान ने बताया कि ऑडिटोरियम को इको प्रूफ करने का कार्य जोरों पर है। इस पर करीब आठ लाख तीन हजार की राशि खर्च की जा रही है। दिसंबर के अंत तक कार्य पूरा हो जाएगा।