{"_id":"67b331483f8bc53d5d022905","slug":"eachers-discussed-various-aspects-of-national-education-policy-bilaspur-news-c-92-1-bls1002-132219-2025-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: शिक्षकों ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति के विभिन्न पहलुओं पर की चर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: शिक्षकों ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति के विभिन्न पहलुओं पर की चर्चा
Mon, 17 Feb 2025 11:19 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Updated Mon, 17 Feb 2025 11:19 PM IST
विज्ञापन
-डीएवी बिलासपुर में राष्ट्रीय शिक्षा नीति पर हुई कार्यशाला
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। डीएवी पब्लिक स्कूल बिलासपुर में सीबीएसई द्वारा राष्ट्रीय शिक्षा नीति पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में मनोज कुमार पटियाल और निधि गुप्ता रिसोर्स पर्सन रहे।
कार्यशाला में अलग-अलग विद्यालयों के 60 से अधिक अध्यापकों ने भाग लिया। कार्यशाला में अध्यापकों ने सीबीएसई की राष्ट्रीय शिक्षा नीति के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की। इस कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य अध्यापकों को सीबीएसई की राष्ट्रीय शिक्षा नीति के बारे में जानकारी प्रदान करना और उन्हें इसके क्रियान्वयन में मदद करना था। शिक्षकों को राष्ट्रीय शिक्षा नीति को कैसे विद्यालयों में लागू किया जा सकता है और इसके लाभ क्या हैं के बारे में बताया गया। मनोज कुमार पटियाल और निधि गुप्ता ने अध्यापकों के सवालों का जवाब दिया। उन्होंने बताया कि अब जमाना बदल गया है और समय के साथ हमें नई शिक्षा नीति के अनुसार अध्यापकों और अभिभावकों को भी जागरूक करना होगा। इसलिए अभिभावकों को भी राष्ट्रीय शिक्षा नीति के बारे में अवगत कराया जाए ताकि वह अपने बच्चों की शिक्षा में सक्रिय रूप से भाग ले सकें। कार्यशाला का आयोजन डीएवी स्कूल बिलासपुर की प्रधानाचार्य मोनिका वात्स्यायन की देखरेख में किया गया।