{"_id":"63f621d153a5edccd90547b3","slug":"during-the-earthquake-people-were-rescued-by-ropeway-technique-bilaspur-news-c-19-1-68427-2023-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: भूकंप के दौरान रोप वे तकनीक से लोगों को सुरक्षित निकाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: भूकंप के दौरान रोप वे तकनीक से लोगों को सुरक्षित निकाला
Wed, 22 Feb 2023 07:38 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Updated Wed, 22 Feb 2023 07:38 PM IST
विज्ञापन
बिलासपुर में आयोजित मॉक ड्रिल में घायल व्यक्ति को रेसक्यू कर बाहर लाते एनडीआरफ जवान। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एनडीआरएफ की टीम और जिला प्रशासन ने किया संयुक्त मॉक ड्रिल
-भूकंप से समय बचाव का कार्य का अभ्यास कर दी जानकारी
बिलासपुर। आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की ओर से जिले में बुधवार को भूकंप से बचाव के लिए मॉक ड्रिल किया गया। इस दौरान दिखाया गया कि भूकंप की आपदा के समय कैसे बचाव किया जाए। लोक निर्माण विभाग कार्यालय भवन और पूर्णम मॉल में एनडीआरएफ की टीम और जिला प्रशासन ने मिलकर भूकंप आपदा पर आधारित संयुक्त अभ्यास किया।
आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की ओर से आयोजित इस पूर्वाभ्यास में एसडीएम सदर अभिषेक गर्ग भी मौजूद रहे। सुबह 11:00 बजे उपायुक्त कार्यालय से हूटर सायरन बजाकर भूकंप के आने का संकेत दिया गया। इसके बाद होमगार्ड और एनडीआरएफ की टीम ने इंस्पेक्टर शेखर के नेतृत्व में शीघ्र पूर्णम मॉल और लोक निर्माण कार्यालय के भवन में पहुंचकर बचाव और राहत कार्य शुरू कर दिया। एनडीआरएफ की टीम को इमारतों के ऊपरी हिस्सों में लोगों के फंसे होने की जानकारी दी गई। जिस पर एनडीआरएफ की टीम ने रोप रेस्क्यू टीम के बचावकर्ता रोप तकनीकों का प्रयोग कर इमारतों की ऊपरी मंजिल से 10 लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने का अभ्यास किया। प्रभावित लोगों को प्राथमिक उपचार देने का अभ्यास भी करवाया गया। इस मौके पर स्वास्थ्य विभाग के कर्मी भी मौजूद रहे।
एसडीएम अभिषेक गर्ग ने मॉक ड्रिल के दौरान सभी को आपदा की स्थिति में अपनी जिम्मेदारियों से अवगत करवाया और भविष्य में ऐसी किसी भी आपदा के समय जानमाल के नुकसान को कम करने के लिए जागरूक रहने के बारे में कहा। इस अवसर पर विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।