{"_id":"60db6c758ebc3e2ad4242039","slug":"due-to-non-availability-of-electricity-farmers-demonstrated-by-gheraoing-je-bilaspur-news-mbd393995169","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली न मिलने पर किसानों ने जेई का घेराव कर किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली न मिलने पर किसानों ने जेई का घेराव कर किया प्रदर्शन
विज्ञापन
बिलासपुर। अंधाधुंध बिजली की कटौती से परेशान दस से अधिक गांवों के किसानों ने मंगलवार को बेगमाबाद बिजलीघर पर प्रदर्शन कर जेई का घेराव भी किया। किसानों ने तीन दिन में बिजली व्यवस्था ठीक न होने पर बिजलीघर में तालाबंदी कर अनिश्चितकालीन धरना देने की चेतावनी दी है।
बेगमाबाद बिजलीघर से जुड़े पिपलिया मिश्र, खंडिया, स्वालेपुर, बेगमाबाद, वेदपुर, बलखेड़ा, बमनपुरा, महतोष, टेहरी ख्वाजा आदि गांवों के तमाम लोग ग्राम पिपलिया मिश्र के पूर्व प्रधान हरदीप सिंह गिल के नेतृत्व में सुबह करीब दस बजे बेगमाबाद बिजलीघर पहुंचे। किसानों ने बिजली की अंधाधुंध कटौती के विरोध में बिजली विभाग के खिलाफ प्रदर्शन कर धरना देना शुरू कर दिया। किसानों के धरने की सूचना पर जेई भास्कर गुप्ता भी बिजलीघर पहुंच गए। किसानों ने उनका घेराव कर लिया। किसानों का कहना था कि उन्हें 24 घंटे में मात्र चार घंटे ही बिजली मिल पा रही है। दिन रात ट्रिंपिंग होती रहती है, जिसके कारण उनके खेतों में धान लगाने को पलेवा भी नहीं हो पा रहा है। जेई ने कहा कि बिजली की लाइनें पुरानी होने के कारण लोड अधिक पड़ने की वजह से बार-बार लाइनों में फाल्ट आ जाता है, जिसके कारण कर्मचारियों को शटडाउन लेना पड़ता है। किसानों ने धरने पर ही फोन द्वारा राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख से बात कर बिजली की समस्या तीन दिन में न सुधरने पर आंदोलन की चेतावनी भी दी। राज्यमंत्री ने एक्सईएन से बात करके बिजली व्यवस्था बेहतर कराने का आश्वासन दिया। बाद में जेई ने भी लोकल फाल्टों को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र ही ठीक कराने का आश्वासन दिया। इसके बाद किसान अपने घरों को चले गए। प्रदर्शन करने वालों में हरदीप सिंह गिल, राजेंद्र शर्मा, राजा सिंह, जसवीर सिंह मान, कमलजीत सिंह, निर्मल सिंह, गुरप्रीत सिंह, हरजीत सिंह, सुरजीत सिंह, राजेंद्र सिंह, करनैल सिंह, हरजिंद्र सिंह, नरेंद्र सिंह आदि मुख्य थे।