{"_id":"67c3059908a9383ce6064c80","slug":"due-to-hola-mohalla-the-route-will-be-changed-for-trucks-coming-to-bilaspur-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-132955-2025-03-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: होला मोहल्ला के चलते बिलासपुर आने वाले ट्रकों के लिए बदला जाएगा मार्ग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: होला मोहल्ला के चलते बिलासपुर आने वाले ट्रकों के लिए बदला जाएगा मार्ग
Sat, 01 Mar 2025 11:30 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Updated Sat, 01 Mar 2025 11:30 PM IST
विज्ञापन
-रूपनगर-किरतपुर की बजाय घनौली-नालागढ़-स्वारघाट होगा वैकल्पिक रोड
-ट्रक चालकों से किया 10 से 15 मार्च तक नए मार्ग का उपयोग करने का आग्रह
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। आनंदपुर साहिब में आयोजित होने वाले होला मोहल्ला महोत्सव के चलते ट्रक चालकों और ट्रांसपोर्ट मालिकों के लिए जिला पुलिस ने जरूरी निर्देश जारी किए गए हैं। बिलासपुर से किरतपुर होकर गुजरने वाले ट्रकों के मार्ग में अस्थायी बदलाव किया गया है।
पंजाब पुलिस ने बिलासपुर पुलिस को पत्र लिखकर जानकारी दी है कि होला मोहल्ला त्योहार हर साल विशेष रूप से आनंदपुर साहिब और किरतपुर साहिब में धूमधाम से मनाया जाता है, जिसमें देशभर से श्रद्धालु पहुंचते हैं। इस बार यह त्योहार 10 मार्च से 15 मार्च 2025 तक मनाया जाएगा। इस दौरान तीर्थ स्थलों और मुख्य सड़कों पर भारी भीड़ होने की संभावना है, जिससे यातायात प्रभावित हो सकता है। पुलिस अधीक्षक बिलासपुर संदीप धवल ने आधिकारिक सूचना जारी कर रूपनगर (पंजाब) की ओर से किरतपुर होते हुए बिलासपुर आने वाले ट्रकों को वैकल्पिक मार्ग का उपयोग करने के निर्देश दिए गए हैं। अब ट्रक चालकों को रूपनगर-किरतपुर मार्ग की बजाय घनौली-नालागढ़-स्वारघाट होकर बिलासपुर पहुंचना होगा। बिलासपुर पुलिस प्रशासन ने सभी ट्रक मालिकों और चालकों से अनुरोध किया है कि वे 10 मार्च से 15 मार्च तक नए मार्ग का पालन करें और किसी भी प्रकार की असुविधा से बचने के लिए यातायात नियमों का सख्ती से पालन करें। इस दौरान यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल भी तैनात किया जाएगा।
बताते चलें कि पंजाब पुलिस ने यह निर्णय श्रद्धालुओं और आम लोगों को परेशानी से बचाने के लिए लिया गया है। होला मोहल्ला के दौरान आनंदपुर साहिब और किरतपुर साहिब में लाखों की संख्या में श्रद्धालु एकत्र होते हैं, जिससे इन मार्गों पर यातायात का दबाव बढ़ जाता है। इस स्थिति को ध्यान में रखते हुए, प्रशासन ने भारी वाहनों को वैकल्पिक मार्ग से भेजने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
बिलासपुर पुलिस प्रशासन ने यह भी स्पष्ट किया है कि कोई भी ट्रक चालक पुराने मार्ग का उपयोग करने की कोशिश न करे। उल्लंघन करने वालों के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।