{"_id":"6a6e35fc82678fda2f03017e","slug":"dsp-visits-village-to-raise-awareness-against-chitta-synthetic-drugs-bilaspur-news-c-92-1-bls1001-164755-2026-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: चिट्टे के खिलाफ ग्रामीणों को जागरूक करने पहुंचे डीएसपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: चिट्टे के खिलाफ ग्रामीणों को जागरूक करने पहुंचे डीएसपी
विज्ञापन
ग्राम पंचायत स्याहोला में आयोजित कार्यक्रम में युवाओं से संवाद करते डीएसपी मनीष चौधरी। स्रोत: प
स्याहोला में युवाओं से किया संवाद, नशा तस्करी की सूचना देने और पुलिस का सहयोग करने की अपील
ग्रामीणों की मांग पर पुलिस ने रात को गश्त बढ़ाने का दिया भरोसा
संवाद न्यूज एजेंसी
जुखाला (बिलासपुर)। ग्राम पंचायत स्याहोला में शनिवार को नशा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में डीएसपी मनीष चौधरी ने ग्रामीणों और युवाओं को विशेष रूप से चिट्टा जैसे घातक नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया। उन्होंने कहा कि नशा न केवल व्यक्ति का भविष्य बर्बाद करता है, बल्कि परिवार और समाज को भी गहरे संकट में डाल देता है। ऐसे में युवाओं को नशे से दूर रहकर शिक्षा, खेल और सकारात्मक गतिविधियों से जुड़ना चाहिए।
डीएसपी मनीष चौधरी ने कहा कि चिट्टा जैसे नशीले पदार्थों के खिलाफ पुलिस लगातार अभियान चला रही है। नशा तस्करों और इस अवैध कारोबार में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने लोगों से अपील की कि यदि क्षेत्र में किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि या नशे से जुड़ी जानकारी मिले तो बिना किसी डर के पुलिस को सूचित करें। सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी। कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों ने भी खुलकर अपनी बात रखी। उन्होंने बताया कि पंचायत क्षेत्र में रात के समय कुछ लोग बाइकों पर संदिग्ध तरीके से घूमते दिखाई देते हैं, जिससे लोगों में चिंता का माहौल रहता है। ग्रामीणों ने पुलिस से रात के समय नियमित गश्त बढ़ाने की मांग की ताकि असामाजिक तत्वों पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके।
ग्रामीणों की मांग पर डीएसपी मनीष चौधरी ने भरोसा दिलाया कि क्षेत्र में पुलिस गश्त को और अधिक प्रभावी बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की प्राथमिकता है और लोगों के सहयोग से नशे के खिलाफ अभियान को और मजबूत किया जाएगा। कार्यक्रम में युवाओं के साथ खुला संवाद भी किया गया। इस दौरान नशे के दुष्परिणाम, इससे बचाव के उपाय और समाज की जिम्मेदारी जैसे विषयों पर चर्चा हुई। युवाओं ने भी नशा मुक्त समाज बनाने के लिए पुलिस का सहयोग करने और स्वयं भी जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर ग्राम पंचायत स्याहोला की प्रधान आरती ठाकुर, वार्ड सदस्य शकुंतला देवी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।