{"_id":"68cab0d9c27fd1905b0c3878","slug":"dsp-vishal-verma-took-charge-in-ghumarwin-bilaspur-news-c-92-1-bls1001-144528-2025-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: डीएसपी विशाल वर्मा ने संभाला घुमारवीं में पदभार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: डीएसपी विशाल वर्मा ने संभाला घुमारवीं में पदभार
Wed, 17 Sep 2025 11:28 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Updated Wed, 17 Sep 2025 11:28 PM IST
विज्ञापन
डीएसपी घुमारवीं विशाल वर्मा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बोले, अपराध नियंत्रण करना रहेगी प्राथमिकता
संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं (बिलासपुर)। घुमारवीं उपमंडल में नए डीएसपी विशाल वर्मा ने बुधवार को पदभार संभाल लिया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में अपराध नियंत्रण करना उनकी प्राथमिकता रहेगी। एचपीपीएस 2018 बैच से पासआउट विशाल वर्मा हमीरपुर डिडवीं टिक्कर से हैं। उन्होंने एनआईटी हमीरपुर से बीटेक की पढ़ाई की है। इससे पहले उन्होंने नूरपुर, डलहौजी, देहरा में अपनी सेवाएं दी हैं।
कार्यभार संभालने के तुरंत बाद उन्होंने कानून व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने, यातायात व्यवस्था को सुधारने और नशाखोरी पर कड़ा नियंत्रण करने को अपनी प्रमुख प्राथमिकताओं में गिनाया। डीएसपी वर्मा ने कहा कि क्षेत्र में अपराधों का जल्द से जल्द पता लगाना और उनमें कमी लाना उनकी पहली जिम्मेदारी होगी। उन्होंने स्थानीय लोगों से अपील करते हुए कहा कि वे पुलिस का सहयोग करें और अपने आसपास घटित संदिग्ध घटनाओं की जानकारी तुरंत पुलिस को दें। इससे न केवल अपराधों पर लगाम लगेगी बल्कि समाज में सुरक्षा और विश्वास का माहौल भी बनेगा। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में यातायात नियमों का कड़ाई से पालन कराया जाएगा और स्कूल-कॉलेजों के पास विशेष निगरानी भी की जाएगी, ताकि युवाओं को नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रखा जा सके।