{"_id":"6a1d9566fb890ff1860986db","slug":"dry-tree-on-the-verge-of-falling-risk-of-accident-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-160876-2026-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: सूखा पेड़ गिरने की कगार पर, हादसे का खतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: सूखा पेड़ गिरने की कगार पर, हादसे का खतरा
विज्ञापन
कन्या विद्यालय-आईपीएच कॉलोनी सड़क पर लोगों की बढ़ी चिंता
नीचे झुके बिजली के तार भी खतरा
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। कन्या विद्यालय से आईपीएच कॉलोनी को जाने वाले मार्ग पर सूखा पेड़ लोगों के लिए चिंता का सबब बना हुआ है। काफी समय से सूखा खड़ा यह पेड़ अब एक ओर बुरी तरह झुक चुका है। इसके कभी भी गिरने का भय सता रहा है।
लोगों का कहना है कि यदि समय रहते इसे नहीं हटाया गया तो बड़े हादसे का कारण बन सकता है। लोगों के अनुसार इस सड़क से प्रतिदिन बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे, महिलाएं और अन्य राहगीर गुजरते हैं। ऐसे में पेड़ के गिरने का खतरा लगातार लोगों को परेशान कर रहा है। लोगों का कहना है कि कई बार तेज हवाओं के दौरान पेड़ को हिलते हुए देखा गया है। इससे लोग दहशत में हैं। इस पेड़ के ऊपर से बिजली के तार भी गुजर रहे हैं। यदि पेड़ गिरता है तो उसके बिजली की लाइनों पर गिरने की पूरी आशंका है। इससे न केवल क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति बाधित हो सकती है बल्कि किसी बड़े जान-माल के नुकसान से भी इनकार नहीं किया जा सकता। लोगों ने बताया कि इस मार्ग के ऊपर से गुजर रही बिजली की तारें भी काफी नीचे झुक चुकी हैं। बरसात और तेज हवाओं के दौरान यह समस्या और अधिक खतरनाक रूप ले सकती है।
लोगों ने नगर परिषद और बिजली बोर्ड प्रशासन से मांग की कि सूखे पेड़ को जल्द काटकर हटाया जाए और नीचे झुकी बिजली की तारों को भी दुरुस्त किया जाए।