फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Drinking water will be removed in Ghumarwin by lifting water from Sutlej: Garg

सतलुज से पानी उठाकर घुमारवीं में दूर की जाएगी पेयजल किल्लत: गर्ग

Wed, 21 Apr 2021 06:58 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 21 Apr 2021 06:58 PM IST
विज्ञापन
Drinking water will be removed in Ghumarwin by lifting water from Sutlej: Garg
घुमारवीं विश्राम गृह में लोगों की समस्याएं सुनते खाद्य आपूर्ति मंत्री राजेंद्र गर्ग। - फोटो : BILASPUR
भगेड़ (बिलासपुर)। खाद्य आपूर्ति मंत्री राजेंद्र गर्ग ने कहा कि घुमारवीं में पेयजल समस्या को समाप्त करने के लिए सतलुज नदी से पानी उठाया जाएगा। यह योजना अगले वर्ष तक शुरू हो जाएगी। इस योजना के बन जाने से घुमारवीं चुनाव क्षेत्र से पानी की किल्लत दूर हो जाएगी। वे बुधवार को घुमारवीं विश्राम गृह में समस्याएं सुन रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि समस्याओं का समाधान प्राथमिकता पर किया जाए। उन्होंने कहा कि किसी भी व्यक्ति की शिकायत नहीं आनी चाहिए। राजेंद्र गर्ग ने कहा कि कोविड-19 से पीड़ित रोगियों का पूरा ध्यान रखा जाए। रोगियों के खाने पीने का उचित प्रबंध होना चाहिए। शौचालयों की सफाई व्यवस्था बिल्कुल सही होनी चाहिए। इसके अलावा टीकाकरण के कार्य को और गति देने के निर्देश भी जारी किए गए।
विज्ञापन

राजेंद्र गर्ग ने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के कुशल नेतृत्व में प्रदेश चहुमुखी विकास कर रहा है। उन्होंने कहा कि कोविड-19 संकटकाल में भी जिस प्रकार प्रदेश आर्थिक तंगी से उभर रहा है उसके पीछे एक सशक्त नेतृत्व का कार्य प्रत्यक्ष दिखाई दे रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार प्रत्येक क्षेत्र में विकासात्मक गतिविधियों को निरंतर गतिमान कर रही है। उन्होंने कहा कि घुमारवीं चुनाव क्षेत्र में सड़कों का जाल बिछाया जा रहा है। राजेंद्र गर्ग ने कहा कि घंडालवीं बाया हटवाड़ जाहू सड़क के विस्तारीकरण का कार्य चल रहा है। सड़क पर 8 करोड़ 40 लाख रुपये खर्च किए जा रहे हैं। इसी प्रकार तरौतड़ा दाबला सड़क के अपग्रेडेशन का कार्य प्रगति पर है। छत डून सड़क, मैहरन नैण सड़क के अपग्रेडेशन का कार्य भी युद्ध स्तर पर जारी है। इस अवसर पर लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता मनोहर लाल शर्मा, बीएमओ घुमारवीं डॉक्टर अभिनीत सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed