फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Drinking water supply stalled in Bharari CHC and surrounding areas

लदरौर-भराड़ी-दधोल सड़क के निर्माण कार्य के चलते टूटी पानी की पाइपें

Wed, 16 Nov 2022 11:15 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 16 Nov 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
Drinking water supply stalled in Bharari CHC and surrounding areas
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भराड़ी। संवाद - फोटो : BILASPUR
घुमारवीं(बिलासपुर)। घुमारवीं उपमंडल की तहसील भराड़ी के तहत आने वाले सामुदायिक अस्पताल और आसपास के क्षेत्रों में करीब एक सप्ताह से पेयजल सप्लाई बाधित है। ऐसे में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

लदरौर-भराड़ी-दधोल सड़क के निर्माण कार्य के चलते लोगों को कई क्षेत्रों में पानी की समस्या आ रही है। सड़क कार्य के चलते कई जगह से पाइप लाइन टूट चुकी थी। बताया जा रहा है कि विभाग द्वारा वैकल्पिक व्यवस्था बनाने के बावजूद भी पानी की किल्लत बनी हुई है। अब सड़क निर्माण कंपनी द्वारा सड़क के दोनों ओर नालियां बनाने का कार्य शुरू किया गया है, जिसके चलते दोबारा पाइप लाइनें टूट गई हैं। यही कारण है कि भराड़ी गांव व साथ लगते क्षेत्रों में पेयजल की दिक्कत आ रही है। इतना ही नहीं यहां स्थित सीएचसी में भी पानी की समस्या से जूझना पड़ रहा है। अस्पताल स्टाफ ने बताया कि जो पानी स्टॉक किया था ,अब वो भी समाप्त होने को है। उन्होंने विभाग को शीघ्र इस समस्या से निजात दिलाने की अपील की है।
विज्ञापन

जो समस्या आ रही है। उसका त्वरित समाधान किया जाएगा। सड़क के दोनों ओर नालियां बनाने का कार्य चल रहा है जिसके चलते पाईप लाइन टूट गई हैं। इनका मरम्मत का काम चल रहा है। कहा कि जल्द ही लोगों को इस समस्या से निजात मिल जाएगी, आमजन से सहयोग की अपील है। - यशपाल शर्मा, सहायक अभियंता, जल शक्ति विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed