फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Drinking water shortage in Rauda Sector-2 of Bilaspur

बिलासपुर के रौड़ा सेक्टर-2 में पानी की किल्लत

Sun, 31 Oct 2021 11:33 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 31 Oct 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
Drinking water shortage in Rauda Sector-2 of Bilaspur
बिलासपुर के रौड़ा सेक्टर में पानी की किल्लत के चलते टैंकर से पानी भरता व्यक्ति। - फोटो : BILASPUR
बिलासपुर। क्षेत्र के रौड़ा सेक्टर-2 के 6 परिवार पानी की किल्लत से परेशान हैं। लोगों का कहना है कि इस संबंध में जल शक्ति विभाग से कई बार शिकायत की जा चुकी है। इसके बावजूद विभाग इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है। लोगों को पानी की आपूर्ति अपने खर्चे पर टैंकर मंगवाकर करनी पड़ रही है। इस कारण लोगों में विभाग के प्रति रोष है।
विज्ञापन

जल शक्ति विभाग जहां एक ओर जिले में पेयजल की समस्या न होने का दावा करता है। वहीं सदर के सेक्टर में ही कुछ परिवार पानी की समस्या से दो चार हो रहे हैं। रौड़ा सेक्टर-2 के 6 घरों में पानी की सप्लाई पिछले 2 महीने से सही ढंग से नहीं हो रही है। लोगों का कहना है कि पिछले तीन महीने से उनके नलों में पानी नहीं आ रहा है। इसके बारे में उन्होंने विभाग को कई बार सूचित भी किया। लेकिन शिकायत करने के एक और दो दिन तक पानी ठीक आ जाता है। उसके बाद फिर से वही हाल हो जाता है। लोगों ने बताया कि उन्हें अपने पैसों से पानी के टैंकर मंगवाने पड़ रहे हैं।
विज्ञापन

इस कारण उन पर आर्थिक बोझ बढ़ गया है। रौड़ा सेक्टर निवासी लवली, संजय शर्मा, मनोरत मेहता, महाजा मोहम्मद, सत्य देवी, बाबू राम ने कहा कि विभाग को इस बारे में बार-बार सूचना दी जाती है। इसके चलते विभाग के कर्मचारी मौके पर आकर औपचारिकता पूरी करते हैं, लेकिन एक दो दिन बाद फिर पानी आना कम हो जाता है। पानी की सप्लाई न आने से लोगों को 600 रुपये का पानी का टैंकर मंगवाकर काम चलाना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों को कहना है कि विभाग ने सारी पाइप लाइनें दुरुस्त की थी। इसके बावजूद पानी की समस्या जस की तस बनी हुई है। लोगों का यह भी आरोप है कि जहां से पानी की सप्लाई की जाती है वहां लगे व्हीलों के साथ कई लोगों की ओर से छेड़छाड़ की जाती है। इस कारण यह समस्या उत्पन्न हुई है। इस संबंध में जल शक्ति विभाग के अधिशासी अभियंता राकेश वैद्य ने कहा कि उनके ध्यान में यह मामला आया है। इस समस्या को हल करने के लिए विभाग कर्मचारियों को भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed