{"_id":"6669a9968bf7697b190d9cc8","slug":"drinking-water-shortage-in-barmana-people-gave-memorandum-bilaspur-news-c-92-1-bls1001-118752-2024-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: बरमाणा में पेयजल किल्लत, लोगों ने दिया ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: बरमाणा में पेयजल किल्लत, लोगों ने दिया ज्ञापन
विज्ञापन
पेयजल योजनाओं के काम लटकने से भी झेलनी पड़ रही समस्या
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। ग्राम पंचायत बरमाणा में लोगों को पानी की किल्लत कर सामना करना पड़ रहा है। समस्या को ले ग्रामीण बुधवार को जल शक्ति विभाग कार्यालय अधिशासी अभियंता से मिलने पहुंचे। अधिशासी अभियंता के दूसरी जगह जाने के कारण लोगों ने कार्यालय में ज्ञापन दिया। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में बनने वाली पेयजल योजनाओं के कार्य लटके हुए हैं।
ज्ञापन में लोगों ने बताया कि बरमाणा क्षेत्र में हर वर्ष की भांति गर्मियों के मौसम में पानी की भारी किल्लत होती है, हालांकि एसीसी प्रबंधन प्रतिदिन सतलुज से कई लाख लीटर पानी उठाने वह ग्रामीणों में आवंटित करने के बड़े-बड़े दावे करता है और शासन व प्रशासन को भी गुमराह करता है। कंपनी के 40 वर्ष बीत जाने के बाद भी कंपनी पानी जो आधारभूत सुविधा है वह भी सही तरीके से मुहैया नहीं करवा पाई है।
उन्होंने बताया कि पानी की किल्लत को दूर करने के लिए पूर्व सरकार में रहे सदर पूर्व विधायक सुभाष ठाकुर के प्रयासों और तत्कालीन उपायुक्त पंकज राय द्वारा डिस्ट्रिक्ट मिनरल फाउंडेशन ट्रस्ट के बजट से बरमाणा में दो बोरवेल और चार बड़े वाटर स्टोरेज टैंक निर्माण के लिए बिलासपुर जल शक्ति विभाग को लाखों की राशि स्वीकृत की थी। बजट के बावजूद अभी तक मात्र लघट में एक बोरवेल लग पाया है। दूसरा बोरवेल के लिए बीडीटीएस मैदान के पास एक साल पहले सर्वेक्षण हुआ था। मौखिक रूप से समस्या के बारे में विभाग को अवगत कराया गया है। लेकिन अभी तक यह निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ है।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने बताया कि जो कुछ नल एनटीपीसी कोलडैम स्कीम और हर घर नल से जल स्कीम के माध्यम से भी लगे हैं उनमें भी बहुत से नलों में आज दिन तक पानी नहीं आया है। बहुत से नल लगने बाकी हैं। उन्होंने विभाग से आग्रह किया कि समस्या का शीघ्र समाधान किया जाए। इस मौके पर बरमाणा पंचायत उप प्रधान अवदेश भारद्वाज और जिला परिषद सदस्य मुस्कान सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।