{"_id":"697a12abe1a82a068606c8b1","slug":"drinking-water-schemes-should-be-completed-before-summer-otherwise-problems-will-increase-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-152998-2026-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: गर्मी से पहले पेयजल योजनाएं पूरी हों, नहीं तो बढ़ेगी परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: गर्मी से पहले पेयजल योजनाएं पूरी हों, नहीं तो बढ़ेगी परेशानी
Wed, 28 Jan 2026 11:12 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Updated Wed, 28 Jan 2026 11:12 PM IST
विज्ञापन
लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के साथ आयोजित बैठक में मौजूद सदर के विधायक त्रिलोक जमवाल। स्रोत
सदर विधायक त्रिलोक जमवाल ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
बोले, समय रहते योजनाएं पूरी न होने पर लोगों को होगी समस्या
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। आने वाले गर्मी के मौसम में पानी की संभावित किल्लत को देखते हुए सदर के विधायक त्रिलोक जमवाल ने जल शक्ति विभाग को निर्माणाधीन पेयजल योजनाओं का कार्य तय समय सीमा में पूरा करने के सख्त निर्देश दिए हैं। कहा कि यदि समय रहते योजनाएं पूरी नहीं हुईं तो आम जनता को भारी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
बुधवार को जल शक्ति विभाग और लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के साथ हुई समीक्षा बैठक में विधायक ने चल रही और प्रस्तावित योजनाओं की प्रगति की विस्तार से जानकारी ली। उन्होंने कहा कि स्वच्छ पेयजल लोगों की बुनियादी जरूरत है और इसकी नियमित आपूर्ति सुनिश्चित करना विभाग की जिम्मेदारी है। गर्मियों में जल संकट की स्थिति हर साल बनती है, इसलिए अभी से ठोस योजना बनाकर काम करना जरूरी है। विधायक ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि बिलासपुर शहर में पानी की सुचारू आपूर्ति के लिए प्रभावी कदम उठाए जाएं। साथ ही आवश्यकता के अनुसार हैंडपंपों की स्थापना के लिए भी बजट का प्रावधान किया जाए। उन्होंने कहा कि समस्या आने के बाद उपाय करने का कोई औचित्य नहीं, इसलिए अगले एक साल की जरूरतों को ध्यान में रखकर कार्ययोजना तैयार की जाए। लोक निर्माण विभाग के साथ बैठक में विधायक त्रिलोक जमवाल ने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत सदर विधानसभा क्षेत्र में स्वीकृत सड़कों की समीक्षा की। उन्होंने बताया कि पीएमजीएसवाई (फेज-4) के तहत कुड्डी पंचायत में भराथू से जंगल झलेड़ा और सोलग-जुरासी पंचायत में सोलग से जुरासी सड़क को मंजूरी दी गई है। इन सड़कों पर करीब 17.12 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इन सड़कों के बनने से देलग, झलेड़ा, भराथू, जुरासी सहित आसपास के गांवों के हजारों लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी। विधायक ने अधिकारियों को औपचारिकताएं जल्द पूरी करने, निर्माणाधीन सड़कों का कार्य तेज करने और जरूरत के अनुसार पुरानी सड़कों की मरम्मत के निर्देश भी दिए।