{"_id":"62716e61db68e13c066f4b78","slug":"drinking-water-scheme-will-be-completed-in-the-month-of-june-katwal-bilaspur-news-sml407667018","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुटवांगड पेयजल योजना का काम जून महीने में होगा पूरा : कटवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुटवांगड पेयजल योजना का काम जून महीने में होगा पूरा : कटवाल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झंडूता (बिलासपुर)। झंडूता उपमंडल के घराण में भाजपा का कार्यकर्ता मिलन समारोह का आयोजित किया गया। इसकी अध्यक्षता विधायक जीतराम कटवाल ने की। उन्होंने लोगों की समस्याओं को सुना और अधिकतर समस्याओं का निवारण मौके पर किया।
इस अवसर पर महिला मंडल ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। विधायक ने अपनी एच्छिक निधि से महिला मंडल को पांच हजार रुपये देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि झंडूता विधानसभा के कोटधार क्षेत्र में विभिन्न विकास कार्यों पर 240 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। क्षेत्र की पेयजल समस्या को हल करने के लिए 55 करोड़ रुपये की कुटवांगड़ पेयजल योजना बनाई जा रही है। योजना के तहत गोबिंदसागर झील से हर रोज 80 लाख लीटर पेयजल कोटधार क्षेत्र और झंडूता विधानसभा क्षेत्र की अन्य पंचायतों में भी वितरित किया जाएगा।
इस पेयजल योजना का निर्माण कार्य को जून महीने तक पूरा कर लिया जाएगा। कोटधार क्षेत्र के लोगों को घर-घर पेयजल पहुंचाने के लिए सात हजार नल लगाए गए। इस अवसर पर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य हरदयाल चंदेल, मंडल अध्यक्ष मोहेंद्र सिंह चंदेल, प्रदेश किसान मोर्चा प्रवक्ता प्रवेश शर्मा, जिला उपाध्यक्ष सुभाष मिन्हास, पंचायत समिति उपाध्यक्ष शेर सिंह, मंडल महामंत्री दिनेश चंदेल, जिला एसटी मोर्चा अध्यक्ष कमल चौहान, पंचायत समिति सदस्य रानी देवी, ग्राम पंचायत प्रधान कांशी राम सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।