{"_id":"6866740362ac6955480ea650","slug":"drinking-water-crisis-in-changuru-colony-demand-for-borewell-raised-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-139923-2025-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: चांगुरु बस्ती में पेयजल संकट, बोरवेल की उठाई मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: चांगुरु बस्ती में पेयजल संकट, बोरवेल की उठाई मांग
Thu, 03 Jul 2025 11:42 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Updated Thu, 03 Jul 2025 11:42 PM IST
विज्ञापन
हिमुडा निदेशक मंडल सदस्य की अगुवाई में डीसी से मिले ग्रामीण
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। बरमाणा पंचायत के चांगुरु बस्ती में चल रहे पेयजल संकट को लेकर वीरवार को ग्रामीणों का प्रतिनिधिमंडल हिमुडा निदेशक मंडल के सदस्य जितेंद्र चंदेल की अगुवाई में उपायुक्त बिलासपुर राहुल कुमार से मिला। प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त के समक्ष पानी की गंभीर समस्या रखी।
उन्होंने बताया कि चांगुरु बस्ती में वर्षों से पीने के पानी की दिक्कत बनी हुई है। गर्मियों के दिनों में स्थिति और भी खराब हो जाती है। ग्रामीणों ने मांग की कि बस्ती में बोरवेल की सुविधा प्रदान की जाए, ताकि लोगों को नियमित और स्वच्छ पेयजल मिल सके। जितेंद्र चंदेल ने कहा कि सरकार द्वारा हर घर को पेयजल उपलब्ध करवाने की योजना चलाई जा रही है, लेकिन चांगुरु बस्ती अब भी इस सुविधा से वंचित है। उन्होंने प्रशासन से जल्द कदम उठाने की मांग की। उपायुक्त राहुल कुमार ने प्रतिनिधिमंडल की बात ध्यानपूर्वक सुनी और कहा कि समस्या के समाधान के लिए संबंधित विभाग को निर्देश दिए जाएंगे। उन्होंने आश्वस्त किया कि जल्द ही पेयजल संकट से राहत दिलाने के प्रयास शुरू किए जाएंगे।