फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Drinking water and natural beverages is recommended to prevent heatstroke.

Bilaspur News: लू से बचाव के लिए पानी और प्राकृतिक पेय पीने की सलाह

Tue, 19 May 2026 11:40 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 19 May 2026 11:40 PM IST
विज्ञापन
Drinking water and natural beverages is recommended to prevent heatstroke.
सीएमओ ने एडवाइजरी की जारी, दोपहर में धूप से बचने की अपील
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। जिले में बढ़ती गर्मी और लू चलने पर स्वास्थ्य विभाग ने लोगों के लिए विशेष सावधानी बरतने की अपील की है। स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि लापरवाही स्वास्थ्य पर भारी पड़ सकती है। बिलासपुर में गर्मी बढ़ना शुरू हो गया है। इस समय बिलासपुर में 39 तापमान पहुंच रहा है।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी बिलासपुर डाॅ. शशि दत्त शर्मा ने बताया कि लू चलने पर शरीर को पानी की कमी से बचना बेहद जरूरी है। लोगों को बार-बार पानी पीना चाहिए, भले ही प्यास न लगी हो। यात्रा के दौरान अपने साथ पीने का पानी अवश्य रखें। इसके अलावा नींबू पानी, लस्सी, छाछ, जलजीरा, आम पन्ना, नारियल पानी और अन्य स्थानीय प्राकृतिक पेयों का सेवन करना चाहिए। गर्मी में तरबूज, खरबूजा, खीरा, संतरा और अधिक पानी वाली मौसमी फल एवं सब्जियों का सेवन लाभदायक रहता है।
विज्ञापन

लोगों को सीधी धूप के संपर्क से बचना चाहिए। घर के अंदर हवादार और ठंडी जगह पर रहना चाहिए। हल्के रंग के पतले और ढीले सूती कपड़े पहनने की सलाह भी दी गई है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार बाहर निकलते समय सिर को छाता, टोपी या कपड़े से ढककर रखें और जूते या चप्पल पहनकर ही बाहर जाएं। दिन के समय घर की खिड़कियां और परदे बंद रखें और रात में उन्हें खोल दें ताकि ठंडी हवा अंदर आ सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएमओ ने कहा कि शिशुओं, छोटे बच्चों, गर्भवती महिलाओं, बाहर काम करने वाले मजदूरों, मानसिक बीमारी से ग्रस्त लोगों, अकेले रहने वाले वृद्धों तथा हृदय रोग एवं उच्च रक्तचाप से पीड़ित मरीजों की विशेष देखभाल जरूरी है। उन्होंने लोगों से अपील की कि अत्यधिक जरूरत न होने पर दोपहर के समय धूप में बाहर न निकलें। तेज शारीरिक गतिविधियों से बचें। शराब, चाय, कॉफी, कार्बोनेटेड शीतल पेय और अधिक चीनी वाले पेयों का सेवन नहीं करना चाहिए, क्योंकि इससे शरीर में पानी की कमी बढ़ सकती है। बासी भोजन खाने से बचें और बच्चों और पालतू जानवरों को कभी भी बंद वाहन में अकेला न छोड़ें। स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से गर्मी के मौसम में सावधानी बरतकर सुरक्षित रहने की अपील की है।


मौसम विभाग के बरठीं में तैनात डॉ. गौरव ने बताया कि इन दिनों जिले में तापमान 38 से 39 तक है। उन्होंने कहा कि 22 को मौसम खराब होने की संभावना है, जिससे लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिल सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed